
आमिर खान के साथ डील खत्म करेगा स्नैपडील
एक महीने के बाद स्नैपडील के ब्रान्ड अंबेसडर नहीं रहेंगे आमिर खान. करार खत्म. पइसा हजम. टॉलरेंस अमर रहे!
Advertisement

फोटो - thelallantop
घर की बात बाहर लाओगे तो यही होगा! 'तनु वेड्स मनु-रिटर्न्स' की दत्तो सही कहती थी, यो जगह सै साहरुख बणन की? हां तो लोग कह रहे हैं कि टॉलरेंट इंडिया के मुद्दे पर शाहरुख खान बनना आमिर को महंगा पड़ रहा है. पहले 'अतुल्य भारत' कैंपेन से बाहर हुए. और अब खबर है कि स्नैपडील वाले भी आमिर खान से कॉर्पोरेट रिश्ता खत्म कर देगा. यानी एक महीने बाद कंपनी आमिर से अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर देगी. करार आगे नहीं बढ़ेगा. द इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, स्नैपडील आमिर खान के साथ एक साल के लिए कॉन्ट्रेक्ट बढ़ाने वाली थी. लेकिन कंपनी ने इसे अपना खत्म करने का फैसला किया है. अच्छा वो किस्सा तो आपको याद ही होगा, जब आमिर खान ने नवंबर में टॉलरेंस को लेकर बयान दिया था. विवाद हुआ और विरोधियों ने अपनाया नया तरीका. स्नैपडील के ऐप को अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया. लॉजिक दिया- आमिर ऐड करते हैं स्नैपडील का, इसलिए इस ऐप को हम हटाकर दम लेंगे. हालांकि स्नैपडील ने सफाई दी थी कि आमिर का पर्सनल बयान है. स्नैपडील का इससे कोई लेना-देना नहीं है. पर आसां नहीं है इस मुल्क में 'भक्त' हो जाना.


Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















