राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में एक आदिसवासी परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी और चार बच्चे शामिल हैं. महिला के शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, मां-बाप और चार बच्चों के शव मिले
आशंका है कि पिता ने सबकी हत्या कर खुदकुशी कर ली.


आजतक से जुड़े जयकिशन शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला गोगुन्दा थाना क्षेत्र के गोल नेडी गांव की है. सोमवार, 21 नवंबर को सुबह आठ बजे यहां रहने वाले एक आदिवासी परिवार के 6 सदस्यों के शव मिलने की जानकारी मिली. सूचना मिलने पर उदयपुर ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची.
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान प्रकाश गमेती, उसकी पत्नी दुर्गा गमेती और उनके बच्चों तीन-चार महीने का गंगाराम, पांच साल का पुष्कर, आठ साल का गणेश और तीन साल के रोशन के तौर पर हुई. उदयपुर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने आजतक को बताया,
प्रकाश का घर उसके दोनों भाइयों के घर से सटा हुआ है. इनके घर खेत के किनारे बने हुए हैं. सुबह जब इन लोगों ने काफी देर तक गेट नहीं खोला तब मृतक के भाई ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
पुलिस ने आगे बताया-
प्रकाश गुजरात में काम करता था. वहां बसों में खाना बेचने को लेकर उसके खिलाफ मुकदमा हुआ था. शुरूआती जांच से पता चलता है कि परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. ज्यादातर सबूत आत्महत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं.
पुलिस को शक है कि प्रकाश ने बाकी सदस्यों की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया-
प्रकाश की पत्नी और एक बच्चे का शव फर्श पर पड़ा था. महिला के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी हैं. आशंका है कि पहले प्रकाश ने अपनी पत्नी और एक बच्चे की हत्या की और फिर बाकियों को मारा.
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई है. पुलिस घर के अंदर मौजूद एक-एक सामान की जांच कर रही है.
देखें वीडियो- राजस्थान में कर्ज न चुकाने पर बेटियों की नीलामी और मांओं के साथ रेप हो रहा!











.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



