उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक लड़की ने अपने सगे भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है. लड़की का आरोप है कि उसका भाई उसे मारता-पीटता है, शारीरिक शोषण करता है. इस मामले में पीड़िता ने अपनी मां पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक सबकुछ जान कर भी उसकी मां ने मदद नहीं की, बल्कि उसे ही चुप रहने को कहा. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
"भाई रेप करता है, मां मुझे चुप करा देती है", लड़की ने केस दर्ज कराया
पीड़िता ने बताया- मां कहती है कि उसका बेटा बहुत अच्छा है.


मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है. आजतक के रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि जब भी उसका भाई उसे घर में अकेले पाता, मारपीट कर रेप करता था. पीड़िता ने बताया,
"मेरा भाई मुझे मारता था और शारीरिक संबंध बनाता था. मां उसे अच्छा मानती है. मां को सब कुछ पता है, मगर वो मुझे चुप कराती रहती है."
पीड़िता का कहना है कि इस बारे में उसने अपनी मां को बताया तो वो कहती है कि उसका बेटा बहुत अच्छा है.
आरोपी भाई गिरफ्तार, मां से होगी पूछताछइस मामले में कानपुर के ADCP (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) वेस्ट लखन सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता ने अपने भाई पर रेप का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,
"11 अगस्त को थाना कल्याणपुर पर एक 23 साल की युवती ने आकर सूचना दी कि उसका सगा भाई शारीरिक रूप से शोषण करता है. इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया गया. पीड़िता ने अपनी लिखित तहरीर में ये भी बताया कि ये पूरा प्रकरण उनकी मां के संज्ञान में था. उन्होंने मां से मदद की अपील की थी, लेकिन मां ने पीड़िता को डांट-डपटकर चुप रहने को कहा. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है."
ADCP ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर उसकी मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पीड़िता की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.
वीडियो: कानपुर में शिकायत करने आई लड़की को दरोगा रात में मैसेज कर कमरे पर बुलाने लगा, अब एक्शन हो गया



















