# खेजड़ादेव पंचायत के चांदपुर गांव के निवासी नरेश पाल ने सबसे पहले SIMI मेंबर्स को देखा था. # नरेश ने चिल्लाकर अभिवादन करते हुए उनसे जय श्री राम कहा. पर उन लोगों ने रिस्पांड नहीं किया. # नरेश के मुताबिक वो लोग अपने पैंट और जूते हाथ में लिए हुए थे, लेकिन उनके पास कोई हथियार नहीं थे. # नरेश ने ही पुलिस को शक होने पर SIMI मेंबर्स के बारे में बताया. # उन्हें स्पॉट पर ATS वाले ले गए पर पहाड़ पर जाने नहीं दिया गया. # बाद में SIMI मेंबर्स जहां मारे गए, वो जगह मुश्किल से चांदपुर से 3 किमी दूर है.इस तरह नरेश पाल अनजाने में ही इस घटना के पहले विटनेस बन गए. 'इंडियन एक्सप्रेस' अखबार से बात करते हुए नरेश ने कहा,
कुछ देर बाद मैंने उनमें से तीन लोगों को फिर देखा. गांव में बिजली कम ही आती है. सवेरे आ रही थी तो मैं खेतों में पानी चलाने के लिए चला गया. खेत नदी के पास ही है. मैंने तीन लोगों को नदी के उस पार देखा. तीनों ने अपनी पैंट और जूते उतार रखे थे. और उनको अपने हाथ में लिए हुए थे. उनमें से एक के हाथ में बैग भी था. मैंने उनके पास कोई हथियार नहीं देखा. बाकी पांच उस वक्त नदी पार कर रहे होंगे क्योंकि मैंने उन्हें नहीं देखा. मैंने अपना हाथ उठाया और चिल्लाकर अभिवादन किया, जय श्री राम . पर कोई जवाब नहीं आया.पर नरेश जब करीब आठ बजे घर पहुंचे तब उनको समझ आया, यहां लंबा बवाल हुआ पड़ा है. मामला कुछ ज्यादा ही बड़ा है. नरेश कहते हैं कि मुझे शक हुआ. मेरा फोन भी काम नहीं कर रहा था. इसलिए मैंने पास के ही एक किसान ज्ञान सिंह से मोबाइल लिया और 100 नंबर पर फोन किया. पुलिस वाले ने मुझसे कहा कि क्या मैंने उन्हें कपड़े बदलते हुए देखा था? उसने मुझे एटखेड़ी आने को कहा. पर मैंने कहा कि मैं नहीं आ सकता. बाद में ATS वाले ज्ञान सिंह और नरेश पाल को चांदपुर की मेन बस्ती में ले गए और दूसरे गांव वालों को इसके बारे में बताया. नरेश के हिसाब से फिर करीब 10 बजे ATS वाले उसे मेनखेड़ी ले गए जो कि गांव से करीब 3 किमी दूर है. नरेश ने बताया, हम उन लोगों को पहाड़ पर चढ़ते हुए देख रहे थे. मैंने भी उनका पीछा किया पर कुछ देर बाद मुझे रोक दिया गया. उससे आगे मुझे जाने नहीं दिया गया. कुछ ही मिनटों में, आठों पहाड़ पर चढ़ गए और पुलिस ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया. नरेश ने इसके बाद दूर से ही गोली चलने की आवाज सुनी. नरेश ने कहा, पर मुझे ये नहीं पता कि गोली एक ही ओर से चली थी या दोनों ओर से. नरेश ने बताया कि मैंने लाशें भी नहीं देखी थीं. फिर भी वो मुझे जाने भी नहीं दे रहे थे. बुधवार तक वहां बहुत से लोग आए. वो एनकाउंटर वाला स्पॉट देखना चाहते थे. गुरूवार तक हालांकि लोग कम हो गए थे. पत्थरों पर खून के निशान बस पड़े हुए थे. जहां पर एक से लेकर आठ तक मारे गए लोगों के नंबर लिखे हुए थे.
ये भी पढ़ें -
















.webp?width=275)

.webp?width=120)




