Australia में रहने वाले एक सिख रेस्टोरेंट मालिक (Australia Sikh Person) ने नस्लीय आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया है. आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक को हाल के महीनों में कई बार निशाना बनाया गया. उन्हें भारत वापस लौट जाने को कहा गया और उनकी गाड़ी पर कुत्ते का मल फेंका गया.
'भारत वापस जाओ...'- ऑस्ट्रेलिया में सिख व्यक्ति के साथ नस्लीय भेदभाव, गाड़ी पर कुत्ते का मल फेंका
Australia में रहने वाले एक सिख व्यक्ति को नस्लीय आधार पर भेदभाव से भरी चिट्ठियां भेजी गई. आरोप है कि उनकी कार पर कुत्ते का मल फेंका गया और उनके रेस्टोरेंट को तोड़ने की धमकी दी गई.


ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, तस्मानिया के होबार्ट में जरनैल सिंह एक रेस्टोरेंट चलाते हैं. जरनैल ने कहा है कि उनके साथ पहले ऐसा कभी नहीं हुआ लेकिन पिछले दो-तीन महीनों से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है.
रेस्टोरेंट मालिक ने 14 नवंबर को ABC न्यूज को बताया कि जब आपके घर की बात आती है और जानबूझ कर इससे आपका नाम जोड़ा जाता है तो बहुत मानसिक तनाव होता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: निज्जर की हत्या पर ऑस्ट्रेलिया के खुफिया प्रमुख का बयान भारत को अच्छा नहीं लगेगा
कार पर फेंका कुत्ते का मल
आरोप के अनुसार, शुरूआत में लगातार चार या पांच दिन तक जरनैल सिंह की कार के दरवाजे और हैंडल पर कुत्ते का मल फेंका गया. फिर रास्ते में उन्हें दीवारों पर ‘भारतीयों अपने घर वापस जाओ’ लिखा हुआ दिखा. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी. लेकिन वीडियो सबूत नहीं होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया.
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद सिंह को भेदभाव से भरी चिट्ठियां भेजी गई. सिंह ने इसकी भी सूचना पुलिस को दे दी. फिर लगभग एक महीने के बाद उन्हें दूसरी चिट्ठी मिली. इसमें और भी ज्यादा नस्लीय कॉमेंट्स लिखे थे. सिंह के अनुसार, उनके रेस्टोरेंट और कार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी लिखी गई.
पुलिस ने क्या कहा?
PTI ने तस्मानिया पुलिस कमांडर जेसन एल्मर के हवाले से कहा है कि मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई है. इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि अदालत नस्लीय नफरत या पूर्वाग्रह को गंभीर कारण मानते हुए सजा दे सकती है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस तरह की घटना का सामना करना पड़े तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में इजरायल, यहूदियों के खिलाफ भयानक नारेबाजी में सैकड़ों शामिल, वायरल वीडियो पर हंगामा
वीडियो: दुनियादारी: इज़रायल पर भारी पड़ा अल-शिफ़ा अस्पताल पर रेड






















