The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • protestors chant gas the jews slogan in australia while protesting against israel

ऑस्ट्रेलिया में इजरायल, यहूदियों के खिलाफ भयानक नारेबाजी में सैकड़ों शामिल, वायरल वीडियो पर हंगामा

बहुत बड़ी संख्या में लोग फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने ओपेरा हाउस पहुंचे थे.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:16 AM IST)
protestors chant gas the jews slogan in australia while protesting against israel
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने यहूदी विरोधी नारों की निंदा करते हुए उन्हें ‘भयानक’ बताया. (फोटो- ट्विटर स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित ओपेरा हाउस से 10 अक्टूबर को एक वीडियो सामने आया. दावा है कि वीडियो में दिख रहे लोग यहूदी विरोधी नारे (Sydney Opera House protest against Israel) लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं. लोग फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने ओपेरा हाउस पहुंचे थे. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा है कि वो मामले की जांच कर रही है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अक्टूबर को लगभग 1000 फिलिस्तीनी समर्थकों ने सिडनी शहर स्थित ओपेरा हाउस तक मार्च आयोजित किया था. हमास के हमले के बाद ओपेरा हाउस को ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इज़रायली ध्वज के रंग में रौशन किया था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलिया के यहूदी एसोसिएशन द्वारा शेयर किया गया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो का सोर्स अभी स्पष्ट नहीं है. ओपेरा हाउस के सामने मौजूद लोग “Gas the Jews” के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने की निंदा 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने यहूदी विरोधी नारों की निंदा करते हुए उन्हें ‘भयानक’ बताया. उन्होंने कहा,

“हम एक सहिष्णु बहुसांस्कृतिक देश हैं. मैं समझता हूं कि मिडिल ईस्ट संघर्ष से संबंधित मुद्दों पर लोगों के गहरे विचार हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में हमें इससे सम्मानजनक तरीके से निपटना होगा.”

न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वो वीडियो की जांच कर रही है.

उधर, विरोध प्रदर्शन आयोजित करने वाले फिलिस्तीन एक्शन ग्रुप सिडनी ने विरोध करने के अपने अधिकार का बचाव किया. ग्रुप ने कहा कि यदि आप यहूदी विरोधी हैं, तो हमारी रैलियों में आपका कोई स्थान नहीं है और ना ही आप हमारे आंदोलन का हिस्सा हो सकते हैं. हम आपसे जाने के लिए कहेंगे.

(ये भी पढ़ें: हमास ने इजरायल पर हमले के लिए किस बात का फायदा उठाया, नेतन्याहू कैसे चूके, एक्सपर्ट ने बताया)

वीडियो: इज़रायली सेटलर्स ने अरब मुसलमानों पर हमला क्यों किया?

Advertisement

Advertisement

()