I'm not the one who is a freak I'm fully Sikh!https://www.youtube.com/watch?v=eJ5BlbrgrBA
मैं एक फ्रीक नहीं, सिख हूं!
ऑस्ट्रेलिया में एक सिख लड़की ने टैलेंट शो में रेसिज्म पर पोएट्री सुनाई. विडियो वायरल हो रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अभी दो दिन पहले ही मेक्सिको में एक सिख एक्टर को पगड़ी न उतारने की वजह से फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया गया था. उसकी फ्लाइट छूट गयी थी. न मालूम अभी तक घर पहुंचा है या नहीं. खैर, बात आई-गयी हो गयी. एक दिन बाद टीवी पे ऑस्ट्रेलिया हैज़ गॉट टैलेंट आया. उसमें एक लड़की आई. सिख थी. नाम था सुखजीत कौर. उम्र मात्र 21. 21 साल की उम्र वो उम्र होती है जब खोपड़ी में सबसे ज्यादा क्रांति उमड़ रही होती है. इसकी खोपड़ी में कुछ ज्यादा ही थी. बोली पोएट्री सुनाउंगी. अंग्रेज ऑडियंस के सामने उनकी करतूतों के चिट्ठे खोल दिए. रेसिज्म पर पोएट्री पढ़ने लगी. पूरी फीलिंग के साथ. आवाज़ में गज़ब का कॉन्फिडेंस. एक जज का तो मुंह ही खुल गया. सवाल पूछती है कि ऐसा क्या है जो तुम्हें ऑस्ट्रलियाई बनाता है? और ऐसा क्या है जो हमें हमलों का एक आसन निशाना बनाता है क्यूंकि हम सभी ऑस्ट्रेलिया को अपनाने आये हुए हैं. वो अपने अंकल के पगड़ी उतारे जाने पर भी आवाज़ उठाती है, और अपने पापा को टेररिस्ट कहने पर भी सवाल उठाती है. अपनी बात खतम करती है एक तमाचे के साथ -
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















