The Lallantop

श्रद्धा के मर्डर के बाद उसके ही नंबर से आफ़ताब ने मंगवाया था फ्रिज!

श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के बाद फ्रिज में रख दिया था!

Advertisement
post-main-image
तस्वीरें- आजतक

श्रद्धा वालकर मर्डर केस (Shraddha Walkar murder case) से जुड़ी कुछ चीजों ने हर किसी का ध्यान खींचा है. इनमें वो फ्रिज भी शामिल है जिसे आरोपी आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या के बाद खरीदा था. पुलिस के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि श्रद्धा के शव को टुकड़ों में रखने के लिए आफताब ने एक फ्रिज मंगवाया था. संभव है यही वो फ्रिज हो. दिलचस्प बात ये कि इस फ्रिज को आफताब ने श्रद्धा के नाम पर रजिस्टर्ड फोन नंबर से ही खरीदा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़ीं तेजश्री की रिपोर्ट के मुताबिक आफताब तीन से चार नंबरों का इस्तेमाल कर रहा था. उसने मुंबई (mumbai) से सामान मंगवाने के लिए मूवर्स एंड पैकर्स नाम की कंपनी से संपर्क किया था. इस काम के लिए उसने अलग नंबर इस्तेमाल किया था. वहीं सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए उसने अलग नंबरों का इस्तेमाल किया. इनमें श्रद्धा का नंबर भी शामिल था. उसी के फोन नंबर से आफताब ने फ्रिज भी मंगवाया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस नंबर से श्रद्धा अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करती थी. मई में उसकी हत्या के बाद आफताब ने जून महीने में फ्रिज लिया था.

आफताब ने और क्या बताया?

इस बीच आफताब पूनावाला से हो रही पूछताछ के हवाले से नई जानकारियां सामने आ रही हैं. आजतक से जुड़े हिमांशु की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा की हत्या के लिए इस्तेमाल की आरी और ब्लेड को आफताब ने गुरुग्राम स्थित डीएलएफ-3 इलाके की झाड़ियों में फेंका था. वहीं चापड़ को महरौली के 100 फुटा रोड पर मौजूद कूड़ेदान में फेक दिया था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की टीम दो बार डीएलएफ की उन झाड़ियों की छानबीन कर चुकी है. 18 नवंबर की खोजबीन के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियों से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे जांच के लिए CFSL भेजा गया है. इसके बाद 19 नवंबर की जांच में दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी. लेकिन उस दिन उसे खाली हाथ वापस आना पड़ा था.

दिल्ली पुलिस आफताब को उस दुकान पर भी लेकर गई थी जहां से उसने आरी में लगने वाला ब्लेड खरीदा था. हार्डवेयर की ये दुकान आफताब के घर से महज 250 मीटर दूर है.

सीसीटीवी में श्रद्धा के कातिल आफताब के हाथ में क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement