The Lallantop

आफताब को पुलिस ले जा रही थी, तलवार लेकर हमला करने पहुंचे लोग, पुलिस को निकालनी पड़ीं बंदूकें

दिल्ली पुलिस पॉलिग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को वैन में लेकर जा रही थी.

Advertisement
post-main-image
तलवार लेकर पहुंचे लोग, पिस्टल दिखाता पुलिसकर्मी.

श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha murder case) के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला (Aaftab poonawala) की गाड़ी पर कुछ कट्टरपंथियों ने हमला करने की कोशिश की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक FSL दफ्तर के बाहर 4-5 लोगों ने उस पुलिस वैन पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें आफताब बैठा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है. भीड़ इतनी उग्र थी कि पुलिस को पिस्टल दिखाकर उन्हें दूर करना पड़ा. कट्टरपंथी लोगों की ये भीड़ तलवार जैसे हथियारों के साथ आई थी. वे लोग कह रहे थे ‘हम इसके 70 टुकड़े करेंगे'. हमलावरों की गाड़ी में हथौड़े और 4-5 तलवारें मिली हैं.

Advertisement

वैन पर हमला करने वाले एक शख्स ने बताया कि वे गुरुग्राम से आए थे और उनके ग्रुप में करीब 15 लोग थे. उसने कहा,

'आफताब ने हमारी बहन की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर दिए थे. हम उसके 70 टुकड़े करेंगे.'

वीडियो में ये स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि ये लोग किस तरह गाड़ी के पीछे भाग रहे हैं और खुले तौर पर हवा में तलवार लहरा रहे हैं. एक पुलिसकर्मी जब उन्हें हटाने की कोशिश करता है तो वे उसे धमकाते हुए दिखाई देते हैं, जिसके बाद पुलिस को अपनी पिस्टल निकालनी पड़ी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इसमें से दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इन लोगों को आफताब का पता कैसे लग गया. पुलिस ये पता लगाएगी कि क्या ये लोग किसी के निर्देश पर हमला करने आए थे.

वीडियो: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब से पूछा कहां फेंके लाश के टुकड़े और हथियार, क्यों की हत्या?

Advertisement