The Lallantop

श्रद्धा की लाश के टुकड़ों का कागज़ में हिसाब रखता था... आफताब के लाई डिटेक्टर टेस्ट में क्या हुआ?

पुलिस को क्यों लगता है कि आफ़ताब उन्हें गुमराह कर रहा है?

Advertisement
post-main-image
FSL ने निकलता आफताब पूनावाला (लाल घेरे में). (तस्वीर- आजतक)

श्रद्धा वालकर हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने मंगलवार, 22 नवंबर को आरोपी आफताबा पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. फॉरेंसिंक साइंस लैबोरेटरी (FSL) में लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले इस लाई डिटेक्टर टेस्ट में आफताब से 15 से 18 सवाल पूछे गए. बाद में पुलिस टीम के साथ FSL से बाहर निकलते हुए आफताब पूनावाला की तस्वीर भी सामने आई है. आजतक से जुड़े अरविंद ओझा और वरुण सिन्हा ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि बुधवार को दिल्ली पुलिस फिर आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आफताब की कोर्ट के सामने पेशी हुई थी. पुलिस ने उसकी हिरासत बढ़ाने की मांग की थी. कोर्ट ने उसे और चार दिन आरोपी को कस्टडी में रखकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी है. पुलिस के लिए ये चार दिन बहुत क्रिटिकल होने वाले हैं. उसे अब भी श्रद्धा के शव के कई टुकड़ों की तलाश है. इनमें युवती का सिर भी शामिल है.

खबरों के मुताबिक सुनवाई के दौरान आफताब ने कोर्ट के सामने कई कबूलनामे किए. उसने बताया कि श्रद्धा से झगड़े के चलते उसने गुस्से में उसका कत्ल कर दिया. आरोपी ने कोर्ट को ये भी बताया कि उसने हत्या के बाद उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए और लाश को धीरे-धीरे ठिकाने लगाया. आफताब का कहना है कि चूंकि घटना को कई महीने बीते चुके हैं, इसलिए उसे सबकुछ ठीक से याद नहीं है. वहीं पुलिस को लगता है कि आरोपी उसे गुमराह कर रहा है. इसीलिए उसने नार्को टेस्ट की इजाजत मांगी है. इसी के तहत पहले आफताब का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया है.

Advertisement

इस बीच खबर है कि पुलिस ने आफताब के तीन दोस्तों से पूछताछ की है. तीनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. वसई क्राइम ब्रांच में दिल्ली पुलिस ने दो लड़कियों और एक लड़के को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था. उनसे करीब दो घंटे पूछताछ करने के दौरान बयान दर्ज किए गए.

आरोपी रखता था लाश के टुकड़ों का हिसाब-किताब

श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद आफताब ने शव को धीरे-धीरे ठिकाने लगाया था. इसके लिए उसने लाश के कई टुकड़े किए थे. उन्हें वो फ्रिज में रखता था. अब तक की जांच के दौरान ये भी पता चला है कि आफताब इन टुकड़ों का बाकायदा हिसाब रखता था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक एक रफ नोट में आफताब ये हिसाब रखता था कि कत्ल के बाद उसने लाश का कौन-सा टुकड़ा कहां फेंका.

छतरपुर के जिस फ्लैट में आफताब और श्रद्धा साथ रहते थे उसकी छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपी के इस रफ साइट प्लान के बारे में पता चला. उसने अपनी रिमांड ऐप्लिकेशन में भी इस नोट का जिक्र किया था. सूत्रों ने बताया कि इसी के आधार पर पुलिस शव के बाकी बचे हिस्सों को ढूंढ रही है.

Advertisement

दी लल्लनटॉप शो: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब ने कोर्ट में क्या बताया?

Advertisement