The Lallantop

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान सरकार से अपील की, "इंडिया को हमारी ज़रूरत है"

ज़ाहिर है, ऑक्सीजन की किल्लत अब 'आंतरिक मामला' नहीं रही.

Advertisement
post-main-image
इंडिया की ऑक्सीजन किल्लत पर शोएब ने पाकिस्तानी सरकार से अपील की है कि पड़ोसी मुल्क की मदद कीजिए. फोटो - ट्विटर
इंडिया कोरोना से लड़ रहा है. जूझ रहा है. एक-एक दिन में नए कोरोना मरीजों का आंकड़ा लाखों पार जा रहा है. ऑक्सीजन की किल्लत है. लोग अस्पतालों के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं. अस्पताल खुद मजबूर हैं. कह रहे हैं कि सीमित ऑक्सीजन पर काम चला रहे हैं. लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं. सरकार से अपील कर रहे हैं कि ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए. एक ऐसी ही अपील आई है पड़ोसी मुल्क से. शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. साथ में लिखा,
इंडिया इस समय कोविड 19 से जूझ रहा है. ग्लोबल सपोर्ट की जरूरत है. हेल्थ केयर सिस्टम ध्वस्त हो रहा है. ये एक पैंडेमिक है. हम सब इसमें एक साथ हैं. एक दूसरे का सहारा बनने की जरूरत है.
शोएब ने अपने वीडियो की शुरुआत में कहा,
हिंदुस्तान इस वक्त मुश्किल परिस्थिति में है. चार-चार लाख केसेस आ रहे हैं. महाराष्ट्र में आ रहे हैं, दिल्ली में आ रहे हैं. ऐसी परिस्थिति को टैकल करना किसी भी सरकार के लिए असंभव है.
इंडिया में ऑक्सीजन की किल्लत किसी से छुपी नहीं. अस्पताल शिकायत कर रहे हैं कि समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा. शोएब ने इसपर कहा,
मैं अपनी सरकार और लोगों से अपील करता हूं. इंडिया को बहुत सारे ऑक्सीजन टैंक्स की जरूरत है. ऑक्सीजन की बहुत कमी हो रही है. उन्हें ऑक्सीजन टैंक्स हर हालत में चाहिए. हमारे भाई-बहन, बड़े-बुजुर्ग, उन सब को इसकी जरूरत है.
ये पहला मौका नहीं है जब इस कोरोनाकाल में शोएब ने इंडिया के लिए अपील की हो. इसी 23 अप्रैल को उन्होंने एक और ट्वीट किया था. जहां लिखा,
इंडिया के लोगों के साथ हमारी प्रार्थना है. उम्मीद करता हूं कि परिस्थितियां जल्दी नियंत्रण में आ जाएं, और उनकी सरकार इस आपदा को अच्छे से हैंडल कर पाए. हम सब इसमें एक साथ है. #IndiaNeedsOxygen #IndiaFightsCovid19
  शोएब अख्तर की अपील जायज़ है. यहां हालात बदतर होते जा रहे हैं. आश्चर्य की बात है कि कुछ महीने पहले किसान आंदोलन को ‘आंतरिक मामला’ बताने वाले बुद्धिजीवी इस महामारी पर अब तक मौन हैं. शायद उनके लिए ये आपदा भी ‘आंतरिक मामला’ ही है. सच चाहे बॉर्डर के इस ओर से कहा गया हो या उस ओर से, उससे असहमत नहीं हुआ जा सकता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement