The Lallantop

इंडिया के शोएब अख्तर और ब्रेट ली के बारे में एक और बुरी खबर आई है

अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद से दोनों के सितारे गर्दिश में हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीते साल जब आईपीएल की बोली लगी थी, तो दो नाम खूब चर्चा में आए थे. ये दोनों और कोई नहीं इंडिया के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत कर आई टीम के स्टार खिलाड़ी शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी हैं. दोनों फास्ट बॉलर हैं और दोनों 2019 आईपीएल सीजन में खेलते नहीं दिख रहे हैं. कारण ये कि दोनों को अलग अलग तरह की फिटनेस प्रॉब्लम हैं और उससे उबरने के लिए 3-6 महीने लगने हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप में कमलेश नागरकोटी की गेंदें कानों के पास से सांय-सांय करके निकल रही थीं.स्पीड भी 140 की ज्यादा की. राजस्थान के रहने वाले कमलेश की कुछ गेंदें तो 149 kmph की थीं.
अपनी इसी क्वालिटी के चलते बीते साल कमलेश नागरकोटि को केकेआर ने 3.2 करोड़ में खरीदा था. वो एक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. राजस्थान से आने वाले  19 साल के इस पेसर को कमर में चोट है और वो बेंग्लुरू में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं जहां से मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें अभी दो से तीन महीने फिट होने में लगने हैं. इसलिए नागरकोटि को आईपीएल में डेब्यू के लिए एक साल और इंतजार करना पड़ेगा.
Untitled design (10)
नागरकोटी और मावी दोनों को क्रिकेट के धुरंधरों से खूब तारीफें मिली थीं.

वहीं दूसरी तरफ शिवम मावी ने केकेआर के लिए 9 मैच खेले हैं और वो भी पैर में खिंचाव के चलते पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं क्योंकि मावी को अभी फिट होने में कम से कम 6 महीने लगने हैं. अब चूंकि दोनों बॉलर्स केकेआर के हैं तो ये इस टीम के लिए बड़ा झटका है. मगर फ्रेंचाइज ने इन दोनों की जगह अब संदीप वॉरियर को नागरकोटि की जगह और प्रसिद्ध कृष्ण को शिवम मावी की जगह ले टीम में शामिल किया है. संदीप केरल के लिए इस रणजी सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे हैं. वो 2013 से आरसीबी में थे मगर उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. शिवम मावी यूपी के नोएडा से हैं. इनकी गेंदें भी आग उगलती हैं. अंडर-19 वर्ल्ड से लेकर डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी स्पीड और लाइन लेंथ से बड़े बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा चुके हैं. 140 से ज्यादा स्पीड से इनकी गेंद निकलती है.
अब इन दोनों उभरते सितारों को आईपीएल में न देख पाना फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. साथ ही आज के इस कंपीटिशन वाले माहौल में ये खिलाड़ी एक सीजन में कितना पीछे चले जाएंगे, इसका अंदाजा शायद इन दोनों को न हो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement