The Lallantop

इंग्लैंड के रेहान अहमद ने पाकिस्तान को बचा लिया! अब क्या है सेमीफाइनल में पहुचंने का गणित?

इंग्ल‍िश ऑलराउंडर Will Jacks और पाकिस्तानी मूल के प्लेयर Rehan Ahmed की 16 गेंदों में 46 रनों की पार्टनरश‍ि‍प ने न्यूजीलैंड के मुंह से छीन ली जीत. अब पाकिस्तान के लिए आगे की राह आसान हो गई है.

Advertisement
post-main-image
इंग्लि‍श ऑलराउंडर विल जैक्स और रेहान अहमद ने न्यूजीलैंड के मुंह से निकाली जीत. (फोटो-AP)

पाकिस्तान अब भी T20 वर्ल्ड कप की रेस में बरकरार है. इसका श्रेय जाता है पाकिस्तानी मूल के इंग्ल‍िश ऑलराउंडर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) और विल जैक्स (Will Jacks) को. दोनों ने 16 गेंदों में 44 रनों की पार्टनरश‍िप कर न्यूजीलैंड के मुंह से जीत निकाल ली. 27 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में हुए सुपर-8 के मुकाबले में इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान की उम्मीदों को जीवंत कर दिया. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम का भ‍विष्य पूरी तरह से उन पर निर्भर नहीं था. लेकिन, अब इंग्लैंड की जीत के बाद सब उनके हाथों में है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पाकिस्तान के सेमीफाइनल का क्या है गण‍ित? 

28 फरवरी को पाकिस्तान को सुपर-8 का अपना अंतिम मुकाबला खेलना है. सलमान अली आगा की टीम को इस मुकाबले में को-होस्ट श्रीलंका को हराना है. श्रीलंका अब T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर है. हालांकि, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में सीट तभी कंफर्म होगी अगर वो नेट रन रेट में न्यूजीलैंड को पछाड़ दें. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड को नेट रन रेट में पछाड़ने के लिए या तो 65 रनों से जीत चाहिए. या चेज करते हुए 13 ओवर में टारगेट को हासिल करना है. वहीं, न्यूजीलैंड का भविष्य अब श्रीलंका के हाथों में है.

रेहान-जैक्स ने पलटा मैच

दरअसल, पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 159 रन बनाए थे. वहीं, बॉलिंग में उन्होंने 17वें ओवर तक मैच पर पूरी पकड़ बना ली थी. इंग्लिश टीम महज 117 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. इंग्लैंड को अब 18 गेंदों में 43 रन बनाने थे. वो भी एक ऐसी पिच पर जहां बैटर्स की हवा निकल जाती है. लेकिन, कप्तान सैंटनर के टैक्टिकल ब्लंडर्स ने न्यूजीलैंड को जीते हुए मैच में हार का मुंह दिखवा दिया. दरअसल, 18वें ओवर में उन्होंने दो राइट हैंडर्स विल जैक्स और रेहान अहमद के सामने ऑफ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स को गेंद थमा दी. दोनों बैटर्स को ऑफ स्पिनर जरा भी परेशान नहीं कर सके. नतीजा, दोनों ने ओवर से दो चौके और दो छक्के बटोरकर 22 रन निकाल लिए. इस दौरान पहला छक्का रेहान अहमद ने ही फिलिप्स को लगाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : आकिब नबी के जाबड़ फैन हुए गांगुली, आगरकर से भी कर दी सिफारिश

इसके बाद, अगला ओवर खुद सैंटनर डालने आ गए. ये पारी का 19वां ओवर था. लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी के दो-दो ओवर बचे थे. लेकिन, कप्तान ने खुद पर भरोसा जताया. ये दांव भी काम नहीं आया. इस बार दोनों बैटर्स ने ओवर से 16 रन निकाल लिए. अंतिम ओवर में हेनरी को महज 4 रन बचाने के लिए मिले. इंग्लैंड ने 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पूरे कॉ‍न्फ‍िडेंस के साथ जगह बना ली. अब वो मुंबई में टीम इंडिया या वेस्टइंडीज के बीच जो भी मैच जीतेगा उससे भ‍ि‍ड़ेंगे.

जैक्स और कप्तान ब्रूूक ने भी की रेहान की तारीफ

रेहान अहमद इस मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम के प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे. लेकिन, इंग्लिश टीम मैनेजमेंट ने इस मुकाबले में उन्हें ख‍िलाकर बड़ा दांव चल दिया. जेमी ओवर्टन की जगह वो टीम में शामिल हुए थे. मुकाबले में उन्होंने दो विकेट भी लिया और साथ ही ग्लेन फिलिप्स के ओवर में सबसे पहले हाथ भी उन्होंने ही खोला. उन्होंने महज 7 गेंदों में 19 रन ठोक दिए. इसे लेकर खुद इंग्लैंड के कप्तान ने उनकी खूब तारीफ की है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा,

Advertisement

हमने नेट्स में देखा है कि रेहान क्या कर सकते हैं. उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की वो शानदार था. हमने टूर्नामेंट की शुरुआत में कहा था कि हम कंडीशंस के मुताबिक, प्लेयर्स को मौका देंगे. आज उनके लिए सबसे परफेक्ट मौका था. उन्होंने शानदार तरीके से खेला है.

साथ ही प्लेयर ऑफ द मैच रहे विल जैक्स ने भी माना कि उन्हें रेहान को देखकर ही ये भरोसा आया कि ये मुकाबला इंग्लैंड जीत सकता है. जैक्स ने कहा कि रेहान ने जैसे ही फिलिप्स की बॉल पर छक्का लगाया हम मैच में न्यूजीलैंड पर हावी हो गए. 

वीडियो: T20 World Cup: क्या भारत से हार के बाद टूर्नामेंट से होगी पाकिस्तान की विदाई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement