The Lallantop

अखिलेश की 'शक्ति-परियां' लड़कों को 'गलतियां' करने से रोकेंगी

गांव-गांव में पहुंचे ये स्कीम, अखिलेश यादव का है ये सपना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
उत्तर प्रदेश पुलिस ने विमेंस हेल्पलाइन 1090 के बाद अब औरतों की सेफ्टी के लिए एक नया कदम उठाया है. जिसके तहत उत्तर प्रदेश की 2 लाख लड़कियां बनेंगी 'शक्ति परी' यानी 'पावर एंजल'. प्लान ये है कि हर कॉलेज के प्रिंसिपल को कॉलेज की कुछ दबंग लड़कियों को शॉर्टलिस्ट करेंगे. इन लड़कियों का काम होगा कॉलेज के अंदर या आस-पास लड़कियों के साथ हो रहे क्राइम पर नजर रखना. इनके एक कॉल पर पुलिस उपलब्ध रहेगी. और इनको विशेष पुलिस का दर्जा दिया जाएगा. वीमेन हेल्पलाइन 1090 भी इनकी मदद करेगी. हेल्पलाइन के इंचार्ज आईजी नवनीत सिकोरा की मानें तो शक्ति-परी स्कीम गांव-गांव तक पहुंचेगी. बड़ी कमाल की बात है कि उत्तर प्रदेश में मक्खन जैसी चलने वाली विमेंस हेल्पलाइन हो, ये अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है. वो इनके ही पप्पा हैं न जिनको लगता है कि रेप तो 'गलती' है, जो लड़कों से हो जाती है.

Advertisement
Advertisement