The Lallantop

पाकिस्तान में शाहरुख खान से हारा 'बजरंगी भाईजान'

शाहरुख खान को 'पाकपरस्त' कह बेतुका लॉजिक देने वालों के लिए खुशखबरी. अंदर आएं, प्रसाद पाएं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया में इंटॉलरेंस. इत्ता बोलने के बाद से ही शाहरुख खान पे बहुत से लोग पिले रहते हैं. कोई भी पिच्चर आ जाए, ये कहकर विरोध करते हैं कि शाहरुख पाकिस्तानी सपोर्टर है. इसकी पिच्चर का बहिष्कार करो. 'फैन' के रिलीज होने से पहले भी फेसबुक पर 'पाक परस्त शाहरुख की फिल्म का बहिष्कार' टाइप बात की जाने लगी. लेकिन आपने से सोचा है कि सो कॉल्ड पाक परस्त शाहरुख की फैन फिल्म ने पाकिस्तान में कितने रुपये कमाए हैं? फैन फिल्म ने पाकिस्तान में तीन दिनों में करीब 5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. सलमान खान की फिल्म बजरंगीभाई जान का रिकॉर्ड टूट गया है. बजरंगीभाई जान ने शुरुआती तीन दिनों में करीब 3 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि ये कमाई बाद के दिनों में बढ़ी थी. एक हफ्ते में 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
लेकिन फैन फिल्म की कमाई का ये शुरुआती आंकड़ा सल्लू भाई के रिकॉर्ड को तो तोड़ ही चुका है. बताते हैं उस पार शाहरुख के भतेरे फैन हैं. वीकेंड के बाद भी लोग सिनेमाहॉल की तरफ बढ़ रहे हैं.
कलेक्शन के हिसाब से फैन की इस कमाई को पाकिस्तान में नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है. फिल्म का पाकिस्तान में डिस्ट्रीब्यूशन जियो फिल्म्स कर रही है. आगे जानिए बॉलीवुड की किन फिल्मों ने पाकिस्तान में की रिकॉर्डतोड़ कमाई...

1. PK: 18 करोड़ रुपये 2. DHOOM-3 : 18 करोड़ रुपये 3. रेस-2 : 5 करोड़ रुपये 4. DON-2: 4 करोड़ रुपये 5. बॉडीगार्ड: 4 करोड़ रुपये 6. दबंग-2: 70 लाख रुपये 7. थ्री इडियट्स: 70 लाख रुपये 8. जब तक है जान: 70 लाख रुपये

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement