The Lallantop

शाहरुख की 'पठान' के सेट पर तगड़ी लड़ाई हो गई

ख़बरों के मुताबिक़ डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को भी थप्पड़ मारा गया.

Advertisement
post-main-image
2018 में आई 'ज़ीरो' के बाद 'पठान' शाहरुख की अगली फिल्म होगी. फोटो - सोशल मीडिया
पिछले साल शाहरुख खान की फिल्म अनाउंस की गई थी. नाम था ‘पठान’. इसे बना रहे हैं सिद्धार्थ आनंद. फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है. फिल्म के सेट से ही अब एक खबर आई है. बड़े हंगामे की. हालांकि इसकी वजह शाहरुख या कोई बड़ा स्टार नहीं है. खबरों की माने तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का अपने एक असिस्टेंट से बुरी तरह झगड़ा हो गया. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को पूरे दिन के लिए रोकना पड़ा.
सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ अपने सेट पर अक्सर गर्म मिज़ाज में रहते हैं. उन्हें अपने एक असिस्टेंट का काम के प्रति बर्ताव सही नहीं लगा. सेट पर सभी को निर्देश मिले थे कि अपने मोबाईल फोन्स स्विच ऑफ रखें. इसके बावजूद असिस्टेंट ने बात को नज़रअंदाज़ किया. उसका यही लापरवाही भरा बर्ताव जारी रहा. जब बात लिमिट से ज़्यादा बढ़ गई तो दोनों में बहस हो गई. लोगों ने बीच में आकर मामला शांत करवाया. जिसके बाद शूटिंग फिर शुरू हुई.
Srk In Pathan
कुछ ऐसा है फिल्म में शाहरुख का लुक. फोटो - सोशल मीडिया

सब ठीक चल रहा था कि अचानक फिर माहौल बिगड़ गया. असिस्टेंट लगातार सिद्धार्थ को भला-बुरा कहने लगा और बाकी टीम मेंबर्स के सामने भी सिद्धार्थ की बुराई करने लगा. ये बात सिद्धार्थ तक पहुंची. जो ये सब सुनकर गुस्से में आ गए. सीधा गए और असिस्टेंट को कस के थप्पड़ मारा. बदले में असिस्टेंट ने भी पलटवार किया. इसके बाद सेट पर बखेड़ा खड़ा हो गया. शूटिंग को उस पूरे दिन के लिए बंद करना पड़ा. शूटिंग अगले दिन शुरू हुई और असिस्टेंट को निकाल दिया गया.
Deepika And Srk In Pathan
'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका भी नज़र आएंगी. फोटो - फाइल

बता दें कि फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी. ‘पठान’ के अलावा सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. नाम है ‘फाइटर’. दीपिका इस फिल्म का भी हिस्सा हैं. ‘फाइटर’ अगले साल 30 सितंबर को रिलीज़ होगी. ये पहला मौका नहीं है जब सिद्धार्थ और ऋतिक साथ काम कर रहे हैं. दोनों इससे पहले ‘वॉर’ और बैंग बैंग!’ जैसी फिल्में भी दे चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement