The Lallantop

बुढापे में इश्कियाते चौधरी-चौधराइन और कबाब में हड्डी पुलिस वाला

लव शॉट्स की चौथी पिच्चर आ गई है, इस बार थोड़ा सा सयाना इश्क लेकर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
उम्र के साथ इश्क क्या कम हो जाता है? जवाब देने आए हैं कुलभूषण खरबंदा और फरीदा जलाल. लव शॉट्स की चौथी किश्त में. पिछली तीन फिल्में अगर आप देख चुके हैं तो जानते होंगे बड़ी क्यूट-क्यूट सी कहानियां दिखा रहे हैं Y Films वाले. YRF वालों का गुटखा संस्करण है. Y films. इस वाले में कुलभूषण खरबंदा बड़े वैलिड से सवाल उठाते हैं. कहते हैं.
"छुपे नहीं तो क्या करें प्यार करने वाले? प्यार करने वालों को प्राइवेसी कहां मिलती है? फिल्म की टिकटें इतनी महंगी हो गई हैं.गार्डेन में जाओ तो खडूस बुड्ढे और पकाऊ बच्चे.उनसे छुपकर कहीं जाओ तो पुलिस वाले. चोरों को पकड़ें प्यार करने वालों को क्यों तंग करते हैं?"
सारा कुछ तो हम बताएंगे नहीं कुछ वीडियो में भी देखने को रहने देते हैं, पर दो बातें हैं, जो ये शॉर्ट फिल्म देखकर समझ आती हैं. प्यार करने वालों कि समस्याएं हर दौर में एक जैसी होती है. और दूसरी ये कि जिगरा चाहिए होता है इश्क करने को. उम्र चाहे जो हो. https://www.youtube.com/watch?v=s43LJnEj3SQ

इसके पहले

लड़की ने सारी क्लास के सामने कहा, कमल एक प्यारा बालक है

बस स्टॉप पर इश्क में डूबे दो लोग और एक अजनबी

द रोड ट्रिप: लड़की, लड़का, लड़ाई और लंबी सी जर्नी

आओ खो जाएं इश्क के नशे में: देखिये फिल्म लव शॉट्स का ट्रेलर

Advertisement
Advertisement