The Lallantop

हड़ताल! 'अभी लंच है, बाद में आना' सुनने को तरस जाएंगे कान

20 तारीख को SBI के 5 एसोसिएट बैंक हड़ताल पर जाने को हैं, एंप्लॉई मर्जर प्लान से खिसियाए हैं.

Advertisement
post-main-image
Source - Reuters
एसबीआई के पांच एसोसिएट बैंक स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ) और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP) हड़ताल पर जा रहे हैं. 20 मई को. माने इनके कर्मचारी जा रहे हैं. ये सब SBI के मर्जर प्लान से खिसिआए हैं. कर्मचारियों का कहना है एसबीआई जबरिया उनका विलय कर रहा है. मामला क्या है? एसबीआई ने सरकार से इन पांच बैंकों और भारतीय महिला बैंक को मिलाने के लिए सरकार से परमीशन मांगी है. एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य कहती हैं इन बैंकों को आपस में मिलाने से बैंक के पास कुल पैसा 28 लाख करोड़ से बढ़कर 37 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा. पब्लिक सेक्टर में बैंकों के एकीकरण का बिस्मिल्ला भी होगा इसी आड़े. पर ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉई यूनियन एसोसिएशन इसके खिलाफ है, 20 तारीख को हड़ताल कर रहा है. आपका भी खाता इन बैंकों में हो तो इससे पहले की हड़ताल शुरू हो और कैसेट उलझे, पैसा निकाल लेओ, काम करा लो, बाद में न कहिना हम नहीं बताए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement