#1. स्टेट बैंक ऑफ पटियाला #2. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर #3. स्टेट बैंक ऑफ मैसूर #4. स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर #5. स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद #6. भारतीय महिला बैंकइन छह बैंकों का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में विलय (माने मर्जर) हो चुका है. स्टेट बैंक ने बहुत पहले ही बता दिया था कि इन बैंकों में जिनका खाता हो, वो अपने लिए स्टेट बैंक से नई चेक बुक मंगा लें. इन छह बैंकों के ग्राहक जो पुराने IFSC कोड इस्तेमाल कर रहे थे, वो भी आज से बंद हो जाएंगे.

एक अक्टूबर, 2017 से भारतीय स्टेट बैंक कई नए नियम लागू करने जा रहा है
अगर आपका इन बैंकों में खाता हो और आपके पास पुरानी वाली चेक बुक ही हो, तो आप इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए नई चेक बुक मंगा सकते हैं. या फिर ओल्ड स्कूल स्टाइल में बैंक जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
और भी नए नियम हैं
सारी खबर बुरी नहीं है. 1 अक्टूबर, 2017 से SBI मेट्रो शहरों के खातों में मिनिमम बैलेंस 5000 रुपए से घटाकर 3000 रुपए पर ला रहा है. और अगर इतना भी खाते में न रख पाएं तो आप पर लगने वाली पेनल्टी भी कुछ कम की गई है. अगर बचत खाता किसी पेंशनर, नाबालिग या फिर सरकारी स्कीम के तहत खोला हुआ है, तो मिनिमम बैलेंस की शर्त खत्म कर दी गई है. अकाउंट बंद करने पर लगने वाले चार्ज भी कम किए गए हैं.
*इस लेख में पहले भूल से 'स्टेट बैंक ऑफ मैसूर' की जगह 'स्टेट बैंक ऑफ रायपुर' लिख दिया गया था. भूल सुधार ली गई है.
जब 'टेक्निकल वजह' से पीएम मोदी का धनुष नहीं चल पाया













