The Lallantop

सलमान रुश्दी को चाकू घोंपने वाले ने कहा - "ताज्जुब है कि बच कैसे गया?"

एक इंटरव्यू में हादी मतार ने बताया कि वो ईरान के धार्मिक गुरु रहे अयातुल्ला खोमिनी की इज्जत करता है. अयातुल्ला ने ही 1989 में सलमान रुश्दी के खिलाफ फतवा जारी किया था.

Advertisement
post-main-image
(बाएं-दाएं) पुलिस की गिरफ्त में हादी मतार और लेखक सलमान रुश्दी. (तस्वीरें- एपी और ट्विटर)

चर्चित लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) को चाकू मारकर घायल करने वाला हादी मतार (Hadi Matar) उनके जिंदा बच जाने पर हैरान है. उसने अपनी ये हैरानी जाहिर भी की है. अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादी मतार ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा है,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"जब मैंने सुना कि वो (सलमान रुश्दी) बच गया है तो मैं हैरान रह गया."

इस वीडियो इंटरव्यू में मतार ने बताया कि वो ईरान के धार्मिक गुरु रहे अयातुल्ला खोमिनी की इज्जत करता है. सलमान रुश्दी की किताब ‘सैटेनिक वर्सेस’ से नाराज होकर अयातुल्ला ने ही 1989 में लेखक के खिलाफ जान से मारने का फतवा जारी किया था. इंटरव्यू में हादी मतार ने ये नहीं बताया कि क्या उसने रुश्दी पर हमला इसी फतवे से प्रेरित होकर किया. लेकिन ये जरूर कहा,

Advertisement

"मैं अयातुल्ला का सम्मान करता हूं. मुझे लगता है कि वो महान व्यक्ति हैं. इस बारे में मैं बस इतना ही कहूंगा."

रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल मतार के वकील ने उसे इस मुद्दे पर ज्यादा नहीं बोलने की सलाह दी है.

हालांकि सलमान रुश्दी को लेकर वो खुलकर बोला. कहा कि रुश्दी के उपन्यास के कुछ पेज उसने पढ़े हैं. उसने बताया,

Advertisement

"मुझे वो आदमी पसंद नहीं. मुझे नहीं लगता कि वो अच्छा आदमी है. मैं उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता. वो ऐसा आदमी है जिसने इस्लाम पर हमला किया. उनके (मुसलमानों) विश्वास पर हमला किया, उनकी व्यवस्था पर हमला किया."

मतार ने कहा कि वो ईरान की सेना Revolutionary Guard के संपर्क में नहीं है. उसने किसी ट्वीट में पढ़ा था कि सलमान रुश्दी चौटाक्वा इंस्टीट्यूट में बोलने वाले हैं. ये जानने के बाद वो बस के जरिये एक दिन पहले ही वहां पहुंच गया था. वहां की गतिविधियों पर मतार ने कहा,

"मैं वहां काफी घूमा. कुछ खास नहीं किया. बस आसपास घूमता रहा. पूरा टाइम मैं (इंस्टीट्यूट के) बाहर रहा."

Hadi Matar की मां ने क्या बताया?

सलमान रुश्दी पर हमला करने के बाद से ही हादी मतार अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. उसकी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ सामने आ रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक मतार की मां ने उसे 'मूडी इंट्रोवर्ट' बताया है. मतलब चुप रहने वाला ऐसा व्यक्ति जिसका मिजाज अचानक बिगड़ जाता है. मतार की मां के मुताबिक उनका बेटा उससे दूर रह रहे पिता से मिलने लेबनान गया था. वहां से आने के बाद मतार इस्लाम को लेकर काफी कट्टर हो गया.

सलमान रुश्दी की हालत खराब, हमलावर हादी मतार के बारे में क्या पता चला?

Advertisement