The Lallantop

सलमान का ड्राइवर आ तो गया, पर उसकी बातों में बहुत झोल है

हरीश दुलानी इसके पहले कह चुका है, पापा ने पैसे लिए और मैंने साजिश करके सलमान को फंसाया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सलमान खान ने चिंकारा न मारा, यही मानकर राजस्थान हाई कोर्ट ने बरी कर दिया. रिपोर्टर्स ने माइक में मूं दे दे कहा उस रात जो सलमान की जिप्सी का ड्राइवर था, वो 18 साल से गायब है. उसकी गवाही न होने से भाई बंधन से छूट गए. मार्केट में खबर फ़ैली तो वो ड्राइवर हरीश दुलानी कहीं से जमीन सा सीना चीरकर निकल आया. ऐसे-जैसे गर्मी में खाकर फेंकी आम की गुठली पानी पड़ते ही बरसात में टुनुक्क के बाहर आ जाती है. आकर बताया मैं तो जोधपुर में ही रहता हूं, पेशियों में जाता था. मेरी तो कभी गवाही नहीं हुई. इस केस के चक्कर में मेरे मां-बाप चल बसे. ये भी कहा कि सलमान ने ही शिकार किया था.
लेकिन अब उसकी बीवी सामने आई है. उसने कहा कि उसका मंसेधू जोधपुर में रहता ही नहीं है. अहमदाबाद में रहता है. बार-बार पूछने पर भी वो नहीं बता रहा कि इतने दिन कहां रहा. कहता है कोर्ट की पेशी में जाता हूं, लेकिन नहीं. उसको लोअर और सेशन कोर्ट ने 32 सम्मन भेजे नहीं गया. और तो और 8 जमानती वारंट आए तब भी नहीं गया.
एक और बात है. एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इसने बताया था कि सलमान खान ने शिकार किया था और वही जिप्सी चला रहा था. उसी ने हिरण का शिकार और गला काट दिया. 10 अप्रैल 2006 को सेशन कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी. उसके 6 दिन पहले 4 अप्रैल को इसी आदमी ने कोर्ट में और न्यूज चैनल को बयान दिया. जिसमें इसने कहा सलमान खान के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए उसके पापा ने पैसे लिए थे. मुझे धमकी देकर तैयार किया गया था. और तो और लूणी में जमीन की दो रजिस्ट्रियां भी कोर्ट को दिखाईं. जिसमें बताया गया कि सलमान खान के खिलाफ बयान देने के लिए मिले पैसे से उसके पापा ने जमीन खरीदी थी. मीडिया से उसने कहा था कि वो भी सलमान के खिलाफ साजिश में शामिल था.

ये बात भी आई कि हरीश दुलानी पर मजिस्ट्रेट के आगे दिए अपने ही बयान से पलटने पर केस दर्ज हुआ. उस केस की पेशियों पर ये लगातार आता रहा है. लेकिन सलमान के हिरण शिकार के मामले में कोर्ट में नहीं आया. एक फैक्ट ये भी है कि 2001 और 2002 की दो पेशियों में वो आया. लेकिन सलमान खान के क्राइम पार्टनर आग्रे और गोरधन सिंह को पहचानने से मनाकर दिया था जिससे सलमान के अगेंस्ट केस कमजोर हुआ था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें: गायब नहीं था सलमान का ड्राइवर, केस से बर्बाद हो गया है 17 साल से गायब सलमान के ड्राइवर ने उगले थे ये राज  

Advertisement
Advertisement
Advertisement