उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ चल रहा है. कुंभ में दत्त अखाड़े के क्षेत्र में साधु लोग रविवार को पुलिस से भिड़ गए. झड़प में एक साधु घायल हो गया. वैसे तो मेला आस्था का है. साधु-महात्मा लोग पधारे हुए हैं. लेकिन मेले में लोग चोरी-चकारी से परेशान हैं. साधुओं ने कई बार पुलिस से शिकायत की. लेकिन पुलिस चोरी रोकने में नाकाम रही. तंग आकर साधुओं ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. कुछ दिन पहले जूना अखाड़ा के रामेश्वर गिरी के 3 लाख रुपए चोरी हो गए थे. उसके बाद धर्मदास महाराज ने साढ़े तीन लाख रुपए चोरी होने की शिकायत की थी. उनका गुस्सा इस बात से था कि पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा तो लेकिन बिना उससे पूछताछ किए छोड़ दिया. मेले में 22 हजार पुलिस वालों की ड्यूटी लगी है. तब भी चोरियां हो रही हैं. साधुओं ने पुलिसवालों से मारपीट की. हवा में भाले लहराए और चक्काजाम भी कर दिया. ये साधु पुलिस वालों से भिड़ रहे थे तो दूसरे गुट के एक साधु ने पुलिस पर हमला कर रहे साधुओं पर हमला कर दिया. इससे गुजरात के तपस्वी गिरी घायल हो गए. इनका इंदौर के MY Hospital में इलाज चल रहा है. उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंघस्थ कुंभ चल रहा है. 21 मई तक चलेगा.
स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.
चोरों से तंग साधुओं ने पुलिस वालों को पीटा
पुलिस को बार बार बता रहे थे कि चोर लाखों रुपए और सामान पार कर दे रहे हैं. पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)
.webp?width=120)




