The Lallantop

बर्थडे की सुबह तुमने क्या किया क्रिकेट के भगवान सचिन?

लोग बर्थडे की सुबह उठते हैं कुछ कुछ प्लान करते हैं. लेकिन भगवान, वो क्या करते हैं. ये करते हैं....

Advertisement
post-main-image
2013 में अपना बड्डे केक काटते हुए सचिन तेंदुलकर
सब उसे भगवान कहते हैं. क्रिकेट का भगवान. भगवान यानी जो अवतार लेते हैं. हां तो आज क्रिकेट के भगवान और दुनिया के एक क्यूट प्यारे इंसान का हैप्पी बर्थडे है. सचिन रमेश तेंदुलकर का बड्डे. लोग बर्थडे के दिन उठते हैं कुछ कुछ प्लान करते हैं. लेकिन भगवान, वो क्या करते हैं. भगवान छोटे बच्चों के साथ जाकर खेलते हैं. क्रिकेट. कॉस्को की हरी वाली गेंद के साथ. 24 अप्रैल. दिन रविवार की सुबह सचिन मेक ए विश इंडिया एनजीओ के बच्चों के साथ क्रिकेट खेले. उन्हें क्रिकेट की बारीकियां समझाईं. हंसे. गुदगुदाए. बच्चे भी खूब खुश नजर आए. सचिन के फेसबुक पेज पर ये वीडियो डाला गया. हम उठा लाए. देखिए अपने बर्थडे की सुबह क्या किया क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने? [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/SachinTendulkar/videos/1173985109292353/"]
  सचिन के बर्थडे पर केतन बुकरैत ने एक पोस्ट लिखी है दी लल्लनटॉप के फेसबुक पेज पर. लीजिए पढ़िए और कहिए हैप्पी बर्थडे सचिन.. सचिन के टॉप 10 शॉट

Advertisement
Advertisement