The Lallantop

सचिन तेंडुलकर गोवा में वीडियो बना रहे थे, पीछे वाला कांड देख लेते तो 'बच' जाते!

फुल मीम मटीरियल मिल गया.

Advertisement
post-main-image
लोगों को मौज आ गई

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं. कभी वे सड़क किनारे की दुकान पर चाय पीते नजर आते हैं तो कभी वे गोवा में बीच पर मस्ती करते हैं. वे अपने फैंस के लिए आए दिन नए-नए वीडियोज शेयर करते रहते हैं. एक दिन पहले ही सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ((Sachin Tendulkar Instagram Account) पर एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोगों को इसमें मौज आ गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में ऐसा क्या है? वायरल वीडियो में सचिन गोवा के समंदर में मछुआरों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसी का एक वीडियो शेयर किया लेकिन लोगों को वीडियो के शुरू के 2 सेकेंड में ही मजा आ गया. इसमें दिख रहा है कि एक बंदा मोटर बोट में बैठा है. वो मोटर बोट स्टार्ट करते ही उसके सामने खड़े बंदे पर चढ़ा देता है. सचिन के पीछे की घटना काफी वायरल हो गई. सचिन के वीडियो के बाकी कंटेंट पर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन शुरू के 2 सेकेंड ने सबको मौज दिला दी. देखिए सचिन का ये वीडियो…

Advertisement

वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, 'गोवा के मछुआरों के साथ एक इंटरेस्टिंग सुबह'. वीडियो देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. कॉमेंट में लोग मौज ले रहे हैं. कह रहे हैं कि मोटर बोट में बैठा व्यक्ति पक्का हेवी ड्राइवर है. किसी ने कहा कि सब सचिन पर ध्यान लगा रहे हैं लेकिन असली मजा तो बैकग्राउंड में है. एक ने लिखा कि कभी भी वीडियो का बैकग्राउंड नहीं छोड़ना चाहिए. लोग तो इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- सचिन तेंडुलकर को पाकिस्तान जाने से डर क्यों लग रहा था?

Advertisement
Advertisement