The Lallantop

MCD सदन में फिर भिड़े AAP-BJP पार्षद, कब क्या हुआ, एक-एक बात जान लीजिए

मारपीट के वीडियो सामने आए हैं. कुछ पार्षदों के घायल होने की खबर है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में नगर निगम सदन जंग का मैदान बना. (फोटो-आजतक)

दिल्ली के MCD सदन में 24 फरवरी को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव होने थे (Delhi MCD House Ruckus). वोटिंग शुरू हुई और कुछ देर में ही ऐसा बवाल खड़ा हुआ कि एक बार फिर से AAP और BJP के पार्षदों के बीच मारपीट शुरू हो गई. हालात ऐसे बन गए कि पार्षद एक दूसरे को मुक्के और थप्पड़ मारने लगे. हंगामे के बीच एक दूसरे के बाल तक खींचे जा रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव में एक वोट को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बाद ही भाजपा और आप सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. वोटिंग के दौरान जमकर बवाल देखने को मिला. दोबारा काउंटिंग तक की मांग उठ गई थी. इस बवाल से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें पार्षद एक दूसरे को लात-घूंसे मार रहे हैं. मारपीट में कुछ पार्षद घायल भी हुए हैं. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव अब 27 फरवरी को होंगे. खबर है कि बीजेपी री-इलेक्शन रोकने के लिए 25 फरवरी की सुबह को कोर्ट जाएगी.

आरोप-प्रत्यारोप जारी

आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया है कि जब बीजेपी को लगा कि उनकी पार्टी चुनाव हार जाएगी तो वो उत्तेजित हो गए और मेयर पर हमला किया. इधर, मीडिया से बातचीत के दौरान BJP मह‍िला पार्षद मीनाक्षी शर्मा ने AAP पार्षदों पर बदतमीजी और उनको जख्मी करने का आरोप लगाया है.

वहीं भाजपा नेताओं ने आतिशी पर आप पार्षदों को उकसाने का आरोप लगाया है. चुनाव उम्मीदवारों में से एक बीजेपी पार्षद पंकज लूथरा ने आरोप लगाया कि AAP की गलती के चलते ही हंगामा शुरू हुआ.

Advertisement
थाने पहुंचीं आप पार्षद

खबर है कि मेयर शैली ओबेरॉय, AAP की सारिका चौधरी और आशु ठाकुर बीजेपी के तीन पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कमला मार्केट पुलिस थाने पहुंची हैं. थाने के बाहर आप महिला पार्षदों ने धरना भी दिया.

थाने पर धरना देती आप महिला पार्षद

इससे पहले MCD सदन में बीजेपी का प्रदर्शन देखने को मिला था. बीजेपी के पार्षदों ने 'मेयर तेरी तनशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए थे. इस नारेबाजी के वक्त तक तो स्थिति नियंत्रण मे थी. इसके बाद अचानक से पार्षदों के बीच मारपीट होने लगी थी.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: MCD चुनाव केजरीवाल जीते, लेकिन अमित शाह का कौन सा दांव काम कर गया?

Advertisement