The Lallantop

ऋषि कपूर का ये ट्वीट देखकर आप शर्म से पानी पानी हो जाएंगे!

इसे फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े नामों ने वायरल किया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
अमर यानी विनोद खन्ना अब रहे नहीं. शांति मिले. लेकिन उनके दो भाई अकबर और एंथनी ट्विटर पर राज कर रहे हैं. दोनों एक दूसरे के ट्वीट्स रेगुलर रिट्वीट भी करते हैं. कभी पुराने दिनों की तस्वीरें ट्वीट होती हैं या कोई किस्सा. लेकिन 15 जुलाई 2017 की रात 8 बजकर 39 मिनट पर चिंटू ने जो ट्वीट किया वो क्रांतिकारी था. मजे की बात इसे अमित जी ने भी आगे बढ़ाया अर्थात रिट्वीट किया. तमाम और ब्लू टिक वालों ने इसे आग की तरह फैलाया. ट्वीट का मजमून ये था. इस श्रीनिवास रामानुजम मार्का ट्वीट की मानें तो आप अपनी उम्र और जन्म का साल जोड़ें तो 2017 आएगा. और ऐसा हजार साल में सिर्फ एक बार होता है. ये इतनी बड़ी जानकारी है कि नॉर्मल दिमाग एकदम से घूम जाता है. स्वयं भारत के सबसे बड़े गणितज्ञ रामानुजम का रिएक्शन देखिए. ramanujam बात दरअसल ये है कि अगले साल आप अपनी उम्र में जन्म का साल जोड़ेंगे तो 2018 आएगा. जैसे मेरी उम्र अभी 29 साल है और 1988 में पैदा हुआ. दोनों को जोड़ूंगा तो 2017 आएगा. अगर यही पिछले साल जोड़ता तो 2016 आता. अगले साल जोड़ूंगा तो 2018 आएगा. और इसका Today से कोई मतलब नहीं है. पूरे साल यही होगा चाहे आप जोड़कर देख लो. हमारे गांव में रिचार्ज वाले भैया की दुकान थी. उनसे कोई सिम खरीदने जाता था तो वो उम्र निकालने के लिए ये फॉर्मूला निकालते थे. उसकी आईडी पर जो बर्थ वाला साल लिखा रहता था उससे करेंट साल घटा देते थे. एकदम सच्ची मुच्ची वाली उम्र निकल आती थी. जैसे कस्टमर के जन्म का साल 1993 है और उसे आज सिम लेना है तो 1993 से 2017 माइनस कर देते थे. निकलकर आता था -24. ये माइनस 24 ही उसकी उम्र होती है. इसी तरह अगर 1993 में 24 ऐड कर देंगे तो 2017 ही आएगा. ये पूरे साल इतना ही आएगा. चलो अच्छी बात है कि ये दोनों लोग ट्विटर के अलावा व्हाट्सऐप पर भी सक्रिय हैं. क्योंकि ये मसाला वहीं तो आता है.
ये भी पढ़ें:

जब मैं पैदा हुआ मेरे पिता राज कपूर मेरी मां से प्यार नहीं करते थेः ऋषि कपूर

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जो इज्ज़त फिल्मों से कमाई है, उसे ट्विटर पर गंवा रहे हैं ऋषि कपूर

ऋषि कपूर को जब बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, उसी साल पैदा हुईं दिव्या भारती

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement