
बूढ़ा दिखने के लिए ऋषि कपूर ने खर्चे डेढ़ करोड़ रूपए
लोगों को ऐंटी-एजिंग क्रीम पोतते और बोटॉक्स शॉट लेते सुना है. लेकिन ये कैसा जूनून है?
Advertisement

फोटो - thelallantop
हर साल कोई न कोई ऋषि कपूर को एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पकड़ा जाता है. और एक ऋषि कपूर हैं कि बूढ़े होने का नाम ही नहीं लेते हैं. पर लगता है अब रणबीर के पप्पा सचमुच बूढ़े होना चाहते हैं. क्योंकि सुना है उन्होंने इसपर डेढ़ करोड़ रुपये और 150 घंटों का वक्त खर्च कर दिया है. और बूढ़े होना चाहते हैं अपनी नयी फिल्म 'कपूर एंड संस' के लिए. जिसमें ये कर रहे हैं 85 साल के बुढ़ऊ का रोल. इनका मेकअप करेंगे तीन बार ऑस्कर हपक चुके ग्रेग कैनम. ऋषि कपूर ने बताया, 'जब करण जौहर और शकुन बतरा मुझसे मिलने आए, तो मैंने उन्हें कैनम का नाम सजेस्ट किया. क्योंकि मैं उसके बारे में सुन चुका था. मुझे नहीं पता था कि वो मानेंगे या नहीं, क्योंकि वो बड़े एक्सपेंसिव आर्टिस्ट हैं. लेकिन करण तैयार हो गए. उन्हें पता था कि इसकी लागत डेढ़ से पौन दो करोड़ रु. के बीच आएगी.' ऋषि कपूर अपना मेकअप करवाने के लिए सुबह पांच बजे उठते थे. फिर 5 घंटे मेकअप चलता था. एक महीने तक यही ऋषि कपूर का नियम था. और जब मेकअप हो जाता तो ऐसे दीखते थे ऋषि: 

Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















