साल 1972 में मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रमेश सिप्पी की एक फिल्म आई थी- सीता और गीता. जुड़वां बहनों (Twin sisters) की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही. वो फिल्म थी, लेकिन अब ऐसी ही एक असली कहानी सामने आई है. दो जुड़वां बहनों के बिछड़ने और मिलने की कहानी. बीबीसी की एक खबर के मुताबिक, बिछड़ने के बाद से दोनों बहनें एक-दूसरे से कुछ ही मीलों की दूरी पर रह रही थीं. उन्हें ये पता भी नहीं था. फिर एक वायरल टिकटॉक वीडियो और एक टैलेंट शो के जरिए दोनों को एक-दूसरे का पता चला.
19 साल पहले बिछड़ी जुड़वां बहनें वायरल वीडियो से मिलीं, कहानी इमोशनल कर देगी!
ये दो जुड़वां बहनों के बिछड़ने और मिलने की भावुक कहानी है. मां कोमा में चली गई, पिता ने बच्चियों को बेच दिया. एक सच इससे भी कड़वा है.


ये भी पढ़ें: जुड़वा बहनों से एक साथ शादी करने वाला बंदा परेशान हो गया, पुलिस चली आई!
एमी और एनो की कहानीपूर्वी यूरोप में एक देश है जॉर्जिया. यहां जन्मी दो जुड़वां बहनें एमी ख्वितिया और एनो सरतानिया बचपन में एक-दूसरे से बिछड़ गई थीं. एमी और एनो को जन्म देने वाली उनकी मां अज़ा शोनी, साल 2002 में बेटियों के जन्म के बाद किसी वजह से कोमा में चली गई थीं. पति का नाम था- गोचा गखारिया. मां के कोमा में जाने के बाद, गोचा गखारिया ने अपनी दोनों बेटियों को दो अलग-अलग परिवारों को बेच दिया.
एनो की परवरिश जॉर्जिया की राजधानी तब्लीसी के एक घर में हुई. जबकि एमी, जॉर्जिया के एक और शहर ज़ुग्दिदी में पली-बढ़ी. 11 साल की उम्र तक दोनों कभी एक-दूसरे के सामने नहीं आईं. फिर एक डांस कॉन्टेस्ट में दोनों लड़कियों ने हिस्सा लिया. शो का नाम था- ‘जॉर्जियाज गॉट टैलेंट.’ दोनों लड़कियों ने डांस किया. शो में मौजूद लोगों को दोनों का डांस एक जैसा लगा. लेकिन सच्चाई फिर भी छिपी रही. एमी की भी नजर एनो पर पड़ी जो देखने में बिल्कुल उसके जैसी ही थी. लेकिन एमी को नहीं पता था कि ये और कोई नहीं उसकी अपनी सगी बहन है.
8 साल तक, दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा. फिर एमी को एक टिकटॉक वीडियो मिला. इसमें एक नीले बालों वाली एक लड़की थी जो बिल्कुल उसके जैसी दिख रही थी. बाद में पता चला कि वो लड़की उसकी बहन एमी है. एक-दूसरे को जानने के बाद दो साल पहले, एमी और एनो तब्लीसी के रुस्तवेली ब्रिज पर पहली बार अपने ट्विन्स होने के सच के साथ मिलीं.
खबर के मुताबिक, इन बहनों की कहानी, जॉर्जिया की एक बड़ी समस्या की तरफ इशारा करती है. यहां दशकों से बच्चे चुराए और बेचे जा रहे हैं. ये ऐसा स्कैंडल है जो अभी तक अनसुलझा है, इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है. सिर्फ एमी और एनो नहीं, बीते कुछ दशकों में जॉर्जिया के अस्पतालों से हजारों बच्चे चुराकर बेचे गए हैं. साल 2005 में बड़ी तादाद में बच्चों की चोरियों को रिपोर्ट किया गया था.
वीडियो: उत्तर प्रदेश में झकझोरने वाली घटना, 24 साल के दो जुड़वां भाइयों की कोरोना से जान गई








