The Lallantop

ऋतिक के इस ऐड में क्या था जो जोमैटो को माफी मांगनी पड़ गई?

जोमैटो ने कहा- ऐड को सभी जगहों से हटा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
जोमैटो के एड के एक सीन की तस्वीर (फोटो: वीडियो का स्क्रीनग्रैब)

बॉलीवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने नए ऐड को लेकर विवादों से घिर गए हैं. ये ऐड है ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का है. ऋतिक के नए ऐड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है. विवाद को बढ़ता देख जोमैटो ने माफी मांगी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Hrithik Roshan के ऐड में क्या था?

जोमैटो के अलग अलग ऐड में ऋतिक ने कई छोटे-बड़े शहरों का नाम लेते हैं. इसी तरह के एक ऐड में वे फूड डिलीवरी बॉय से पैकेट लेते हुए कहते हैं, 

"थाली का मन किया, उज्जैन में हैं, तो महाकाल से मंगा लिया."

Advertisement

इस ऐड के आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इसका विरोध किया है. पुजारियों का आरोप है कि महाकाल मंदिर से कहीं भी इस तरह डिलीवर नहीं की जाती है, बल्कि सिर्फ श्रद्धालुओं को मंदिर के सामने फ्री में दी जाती है. पुजारियों का कहना है कि इस तरह खाने के नाम पर मंदिर का नाम लेना गलत है.

मंदिर के एक पुजारी ने कहा कि,

Advertisement

"जो कंपनी देश के ग्राहकों को वेज और नॉन वेज खाने की ऑनलाइन डिलीवरी करती है, उन लोगों को तुरंत महाकाल के नाम की थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए, वरना पुजारी संघ की ओर से पुलिस में शिकायत की जाएगी." 

इसके अलावा पुजारियों का कहना है कि,

“कंपनी ने हिंदू धर्म को मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है इसलिए ऋतिक रोशन और कंपनी दोनों को ही माफी मांगनी होगी, नहीं तो हम कोर्ट जाएंगे.”

जोमैटो ने क्या कहा? 

इस विवाद पर जोमैटो ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि ऐड में उनका मतलब महाकाल मंदिर से नहीं बल्कि महाकाल रेस्टोरेंट से था. 

कंपनी का कहना है कि उन्होंने अपने कई ऐड्स में देशभर के शहरों और उनके कुछ रेस्टोरेंट्स का जिक्र किया है. ये वे रेस्टोरेंट हैं जिनसे सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाते हैं. इसी के चलते एक ऐड में उज्जैन के महाकाल रेस्टोरेंट का नाम लिया गया है.  

जोमैटो ने कहा,

"हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं. जिस ऐड पर आपत्ति जताई जा रही है, अब वो सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया है. किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो हम माफी मांगते हैं."

वहीं उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने भी ऐड को भ्रामक बताया है. 

वीडियो: नकली जोमैटो वाला बनके भेजा CV, ट्विटर पर लोग गुस्सा और खुश दोनों हो गए!

Advertisement