The Lallantop

तो जजों ने चिंकारा केस में बकवर्थ-लुईस मैथड से फैसला दे दिया ?

रेणुका शहाणे ने एक फेसबुक पोस्ट में सबको धर के ऐसे रगड़ दिया है कि पढ़ लिए हों तो चन्नाते हुए फिर रहे होंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
18 साल बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने कह दिया सलमान ने चिंकारा नहीं मारा. सब बड़े खुश भए. ट्विटर बह निकला.फेसबुक डूबता- उतराता पाया गया. फेसबुक पर एक अपडेट सलमान की ऑन स्क्रीन भाभी ने भी की. रेणुका शहाणे ने जो लिखा उसको पढ़ के हल्का-हल्का फील करते लोगों के दांत के नीचे जीभ दब जाएगी. उनने लिखा. 1998 में सोनाली, सैफ, अमृता सिंह, सैफ-सलमान के हिवड़ा में मोर नाच रहे थे तो उनके दिमाग में कुछ ऐसे जानवरों को 'शूट' करने का खयाल आया, जिनकी संख्या दुनिया में बहुत कम बची है. उनने ऐसा किया भी. रेणुका शहाणे बक और ब्लैक बक के बीच वर्ड प्ले भी कर गईं. साथ में ये सवाल भी किए कि ब्लैक बक और चिंकारा को मारा किसने? क्या ड्राइवर ने मारा? किसी ने नहीं मारा? जजों ने बकवर्थ-लुईस से फैसला कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement