The Lallantop

कर्मचारी ने इस्तीफा दिया, बॉस को गुस्सा आया, बहुत गुस्सा आया, फिर ये काम किया!

उस कमरे में कर्मचारी और बॉस के अलावा एक घड़ी भी थी!

Advertisement
post-main-image
मामला मुंबई स्थित बोरीवली का है (फोटो- आज तक)

मुंबई में एक कर्मचारी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा देने के लिए लेटर डाला था. लेटर जब कर्मचारी के बॉस के पास गया तो बॉस ने इस्तीफा मंजूर करने से मना कर दिया. कर्मचारी ने पूछा - “बॉस, व्हाट इज़ दिस?” 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बात हाथापाई तक भी पहुंच गई. इतने में बॉस ने गुस्से में आकर कर्मचारी के सिर पर टेबल घड़ी मार दी.

मामला मुंबई स्थित बोरीवली का है. आज तक की रिपोर्ट के अनुसार 30 साल के आनंद सिंह मुंबई के बोरीवली में एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे. दो महीने पहले आनंद ने कंपनी छोड़ दी थी और अपना इस्तीफा सौंप दिया था. लेकिन कंपनी में उनके बॉस अमित सिंह ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया. अमित ने अपने कर्मचारी आनंद को इस्तीफा न मंजूर करने के साथ ही उनको रिलीविंग लेटर देने से भी मना कर दिया.

Advertisement

अब रिलीविंग लेटर भी नहीं दिया था. इस वजह से आनंद किसी और कंपनी में भी नौकरी के लिए अप्लाई नहीं कर सकते थे. जिस दिन ये घटना हुई उस दिन आनंद अपने बॉस के पास रिलीविंग लेटर लेने के लिए गए थे. लेकिन वहां बहस हो गई और मामला बढ़ गया. इतने में ही बॉस अमित ने टेबल घड़ी उठाकर आनंद के सिर में दे मारी. आनंद घायल. 

आनंद ने इस मामले की शिकायत बोरीवली पुलिस थाने में दर्ज कराई है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने आज तक को बताया,

“आनंद ने दो महीने पहले ही कंपनी छोड़ दी थी. लेकिन उनके बॉस ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था. इस बात से आनंद बहुत निराश था. अमित ने पहले उनका कॉलर पकड़ा इसके बाद सिर पर घड़ी मार दी.”

Advertisement

पुलिस ने आगे कहा कि हमने धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ज्यादा बड़ा मामला न होने के कारण अमित को गिरफ्तार नहीं किया गया और उन्हें थाने से ही बेल दे दी गई है.

वीडियो- मोरबी अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया पीएम मोदी के आने से पहले क्‍या-क्‍या बदला?

Advertisement