The Lallantop

वो मैच जिसमें राशिद खान पूरी वेस्टइंडीज टीम को घुटनों पर ले आए थे

एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं... इतने विकेट लिए थे राशिद खान ने.

Advertisement
post-main-image
बीते एक साल में राशिद खान बहुत आगे आ गए हैं.
आज राशिद खान का बहुत नाम है. अफगानिस्तान के इस गजब के खिलाड़ी की क्रिकेट की दुनिया में धूम है. अपने मुल्क की नेशनल टीम से लेकर आईपीएल तक इस खिलाड़ी ने अपने गेम से वो स्टेटस हासिल कर दिया है कि कप लोगों को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति का नाम याद होगा, मगर राशिद खान इस मुल्क के सबसे ज्यादा चर्चित नाम बन गए हैं. आज राशिद खान की बात इसलिए क्योंकि आज ही के दिन एक साल पहले राशिद का नाम हुआ था. 9 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में राशिद ने कमाल कर दिया था. अपने 8.4 ओवरों में राशिद ने 18 रन देकर 7 विकेट लिए थे. साथ ही एक मेडन फेंका था. वीडियो देखिए: https://www.youtube.com/watch?v=LqoN4ZWiJFA पहले बैटिंग करते हुए उस मैच में अफगानिस्तान ने 212 रन बनाए थे. मगर जब वेस्टइंडीज 213 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो राशिद खान ने अपनी स्पिन में ऐसा फंसाया कि पूरी टीम 149 के स्कोर पर ही निपट गई. अफगानिस्तान 63 रनों से ये मैच जीता था और राशिद को मैन ऑफ द मैच मिला था. वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये चौथी सबसे अच्छी बॉलिंग फिगर है. उस वक्त 18 साल के राशिद खान की ये बॉलिंग परफॉर्मेंस इसलिए भी खास थी क्योंकि वेस्टइंडीज के सामने एक मामूली स्कोर था. इसके बावजूद राशिद खान उन्हें रोकने में सफल रहे. राशिद को पारी के 23वें ओवर में गेंद सौंपी गई थी. उस वक्त वेस्टइंडीज 68/2 थी. राशिद ने आते ही अपनी पहली दो गेंद पर दो विकेट ले लीं. फिर पारी के 25वें ओवर में भी दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. अब बीते एक साल में राशिद ने गजब की परफॉर्मेंस दी है. अभी तक 44 वनडे खेल लिए हैं जिनमें ये स्पिनर 100 विकेट ले चुका है. वहीं अभी तक खेले 33 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में राशिद ने 57 विकेट लिए हैं. IPL 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 21 विकेट लिए हैं.
Also Read

सब राशिद खान को क्रेडिट दे रहे, पर बांग्लादेश से मैच तो इस बंदे की फील्डिंग ने जिताया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एशिया कप में भारत ने पाक को जैसे हराया, उसे ही पटककर हराना कहते हैं

न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों में 500 बनाने से चूक गई!

Advertisement
वीडियो भी देखें:

Advertisement
Advertisement