दिल्ली (Delhi) के भजनपुरा इलाके में एक नाबालिग लड़की पर 50 साल की एक महिला को गोली मारने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक लड़की ने 7 जनवरी की शाम महिला को गोली मारी थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी लड़की को पिस्टल के साथ पकड़ लिया था. जांच में पता चला है कि लड़की ने जिस महिला को गोली मारी उसके बेटे पर लड़की के रेप का आरोप है.
16 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी
गोली मारने का सीसीटीवी सामने आया.


आज तक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक मामला उत्तरी घोंडा के सुभाष मोहल्ले की है. भजनपुरा थाने पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की ने एक महिला को गोली मार दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोली से घायल महिला को देखा. घायल महिला का नाम खुर्शीदा बताया गया है, उम्र 50 साल है. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि खुर्शीदा किराने की दुकान चलाती हैं. खुर्शीदा ने पुलिस को बताया कि करीब 16-17 साल की एक लड़की उनकी दुकान पर आई और उसने उन्हें पिस्टल से गोली मार दी.
आजतक के हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक गोली मारने की घटना से जुड़ा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. घटना 7 जनवरी की शाम लगभग साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है. CCTV फुटेज में एक लड़की दुकान पर जाती दिख रही है और फिर वो कुछ निकालती है. घटना के बाद एक आदमी लड़की को पकड़ता दिख रहा है. इस दौरान लड़की के हाथ में पिस्टल दिखाई देती है.
रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की ने साल 2021 में खुर्शीदा के बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है. वहीं घायल महिला को जीटीबी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- सौतेले बाप ने रेप की कोशिश की, बेटी ने चाय में नशा मिलाया, पतली रस्सी से गला घोंटकर मार डाला!
रेस्टोरेंट में फर्जी कॉल आती है और फिर लड़कियों का रेप होता है





















