The Lallantop

रानू मंडल को गाना भी गाना है, रानू को फेमस भी होना है और रानू को लाइफ पर फिल्म भी चाहिए!

पहले अच्छे परिवार से थीं, गरीब तो बाद में हुईं.

Advertisement
post-main-image
रानू मंडल, एक पहले की तस्वीर और एक अब की.

जिधर देखो, वहीं रानू मंडल. अरे मतलब उनकी बातें हो रही हैं. कोई भी दिन ऐसा नहीं होगा, जिस दिन उनके बारे में खबर न हो. कभी कोई उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दे रहा है, तो कोई उन्हें पूरा का पूरा घर ही गिफ्ट कर रहा है. इस तरह की तमाम खबरें आप सुन और देख रहे होंगे. मानो उनके किस्मत पर कोई धूल जमी थी, और अब साफ हुई तो तेजी से टिमटिमा रही हो. खैर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब रानू ने खुद IANS न्यूज़ एजेंसी से बातचीत की. उन्होंने जो कहा, उससे लोगों के मन में कई तरह के विचार आना लाज़मी है.

# कहा क्या-

Advertisement

रानू कहती हैं कि उनकी लाइफ पर अब फिल्म बननी चाहिए.

# अब वो क्यों...

दरअसल, रानू के मुताबिक, वो अच्छे परिवार में पैदा हुईं थीं. 6 महीने की ही थीं कि वो अपने मम्मी-पापा से अगल हो गईं. उनकी दादी ही थीं, जिन्होंने उन्हें पाल-पोस कर बड़ा किया. उनकी परवरिश की.


अपनी बेटी के साथ रानू मंडल.
अपनी बेटी के साथ रानू मंडल.

रानू ने कहा-

Advertisement

'मैं घर चलाने के लिए गाना गाती थी. ऐसा नहीं था कि मुझे गाने का मौका दिया गया, इसलिए मैं गाती थी, बल्कि मुझे शौक था. मैं रेडियो और कैसेट के जरिए लता मंगेशकर के गाने सीखती थी. परिस्थितियों के हिसाब से गाती भी थी.'

रानू की शादी एक रसोइए से हुई थी. पश्चिम बंगाल से वो महानगरी यानी मुंबई आ गईं. जिस रसोइए से उन्होंने शादी की थी, वो साधारण रसोइया नहीं था. बल्कि वो फिल्मी कलाकार फिरोज़ खान के यहां काम करता था. वो भी शादी के बाद उन्हीं के घर पर रह रहीं थीं. फिरोज़ खान का परिवार रानू को एक फैमिली मेंबर की तरह ही ट्रीट करता था. और ये सब खुद रानू ने ही बताया है.

बाद में उनके पारिवारिक रिश्तों में खटर-पटर होने लगी. इसी के बाद उनका स्ट्रगलिंग पीरियड शुरू हो गया. वो मुंबई से पश्चिम बंगाल आ गईं. उनका कहना है कि उनकी लाइफ स्टोरी काफी लंबी है. जिस पर अगर एक फिल्म बनाई जाए, तो वो बहुत खास होगी.

रानू ने बताया-


'मैं बहुत खुश हूं. बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. मेरे लिए घर से मुंबई आना और वहां से फ्लाइट से वापस जाना आसान नहीं था. मैं चाहती हूं कि मुंबई में एक घर हो, क्योंकि वहां पर मौजूद संगीत की सुविधाएं मेरे लिए मायने रखती हैं. मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं, क्योंकि भगवान मेरे साथ है.'

रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ दूसरा गाना शूट किया.
रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ दूसरा गाना शूट किया.

रानू मंडल कौन हैं, कहां से आईं, ये आपको मालूम ही है.

नहीं मालूम तो शॉर्ट में जानिए-

रानू मंडल की उम्र 60 साल है. उन्होंने एक गाना गया था- ‘एक प्यार का नगमा’. बंगाल के रेलवे स्टेशन पर गया तो वीडियो वायरल होने लगा. इसके बाद सुर्खियों में और समाचारों की हेडलाइन में बनी रहीं. हिमशे रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका दिया, वो भी अपनी फिल्म ‘हैप्पी, हार्डी एंड हीर’में. फिर उन्हें घर मिलने की अफवाह फैलने लगी, पर वो घर सलमान खान ने नहीं, बल्कि रानाघाट प्रशासन की तरफ से अभी तैयार करवाया जा रहा है. रानू को फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से कई ऑफर भी मिल रहे हैं. और अब रानू खुद की लाइफ पर फिल्म बनाने की इच्छा ज़ाहिर कर रही हैं.



वीडियो देखें : इंटरनेट सेंशेन रानू मंडल का इस कमीडियन ऐक्टर ने उड़ाया मज़ाक, लोगों ने मज़ा चखाया

Advertisement