The Lallantop

FB पर आई हर इमेज को टच न करना, 25 हजार का चूना लग जाएगा

फेसबुक की सिक्योरिटी में लगी है सेंध. वायरस भेजा जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फेसबुक के कीटाणुओं के लिए बुरी खबर है. बुरा न मानो हम अपने को भी जोड़े हैं. तो बात ये है कि इसकी सिक्योरिटी में लफड़ा हो गया है. रगड़ा वो भी तगड़ा. एक रैंजमवेयर टहल रहा है. मतलब फिरौती वाला वायरस. ये आता है JPEG फॉर्मैट में. कंप्यूटर चलाने वाले जानते होंगे इसको. इस पर जैसे ही क्लिक करोगे. ये कंप्यूटर में घुसकर उसकी तमाम फाइल्स को एंक्रिप्ट करेगा और लॉक कर देगा. और फिर शुरू होगा खेल. जब वो बिटक्वाइन के जरिए 365 डॉलर मांगेगा. मतलब 25हजार रुपए. फिरौती के लिए. फेसबुक भले नहीं मान रहा. लेकिन सिक्योरिटी फर्म्स कह रही हैं कि फेसबुक की सुरक्षा में कमी है. जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है. इसके अलावा लिंक्ड इन और दूसरी साइटों पर भी.

बचने का जुगाड़:

1. कोई अनजान कुछ भेजे तो कतई न खोलें. 2. एंटी वायरस पैसा देकर खरीदें और यूज करें. फाइलहिप्पो से डाउनलोड कर फर्जी वाला नहीं. 3. जरूरी डाटा का बैकप रखें. वो हिंदी पिच्चर तो है नहीं जो फिर डाउनलोड हो जाएगी. 4. अगर गलती से छू दिया तो नेट या वाई फाई तुरंत बंद कर दो. इसके बाद भी वो चालू हो गया तब तो हरि इच्छा. 5. ईमेल और अटैचमेंट फाइल्स खोलने में थोड़ा होशियार रहो. हर अल्ल बल्ल को खोलकर न चेक करो.
ये भी पढ़ें: फेसबुक पर वायरल हुआ ये किस्सा आंखें खोलने के लिए काफी है  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement