इलाहाबाद के आनंद भवन में इंदिरा की जन्मशती पर बड़ा प्रोग्राम चल रहा था. बाहर रजनीश पांडे गले में तिरंगा अंगौछा डाले इंतजार कर रहे थे. कि उनको भी बुलाया जाएगा. इंदिरा की बहुरिया से मिलेंगे. नाती पोते भी आए होंगे. सबसे घर परिवार गांव जवांर का हाल चाल होगा. लेकिन कुछ नहीं हुआ. अंदर सोनिया, राहुल और प्रियंका बैठे रहे. बाहर पांडे सोनिया की शादी का कार्ड लिए खड़े रहे.
अब इस कार्ड का हाल सुन लो. तुम्हारे पास जितने राशन कार्ड, मार्कशीट, सर्टिफिकेट और आधार कार्ड हैं, उनसे किसी मामले में इसकी वैल्यू कम नहीं है. देश की राजसत्ता से सीधा कनेक्शन दिखाता है. इसीलिए लैमिनेशन कराया हुआ है. 25 फरवरी सन 1968 की तारीख पड़ी है कार्ड पर. नीली कलम से इंदिरा ने कृष्ण कुमार का नाम और पता लिखा है. ये कार्ड रजनीश के दादा कृष्ण कुमार के पास आया था. लेकिन वक्त वक्त की बात है. वो साल दूसरा था ये साल दूसरा है. ये भी पढ़ें: पहली बार सोनिया गांधी ने शेयर किए अपने पर्सनल किस्से 'राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें चाहता हूं, पत्नी का दर्जा दूंगा'















.webp?width=275)



.webp?width=120)

