बनीजय ग्रुप के सेवेंटॉरस एंटरटेनमेंट (Seventaurus Entertainment Studio) स्टूडियो ने इस एपिसोड की शूटिंग के लिए कर्नाटक सरकार और बांदीपुर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से खास परमिशन ली है. ये शो 27 से 30 जनवरी तक नेशनल पार्क के तीन अलग-अलग लोकेशंस पर शूट किया जाना है, जिसमें बेयर ग्रिल्स के साथ रजनीकांत दिखाई देंगे. हालांकि इस परमिशन में कुछ चीज़ें करने पर रेस्ट्रिक्शन भी है. जैसे शूटिंग सुबह 6 बजे लेकर शाम 6 बजे तक ही होगी. रात में किसी भी तरह की फोटोग्रफी अलाउड नहीं होगी. पेड़-पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना है. न ही जानवरों को किसी तरह की दिक्कत होनी चाहिए. आम तौर कोई भी डॉक्यूमेंट्री शूट होती है, तो शूटिंग टीम साथ में जेनरेटर भी लेकर जाती है. लेकिन सरकारी परमिशन के मुताबिक इस शूटिंग के दौरान जेनरेटर ले जाने पर भी रोक है.

रजनीकांत के साथ शूटिंग के लिए कर्नाटक गुंदलुपेट पहुंचे बेयर ग्रिल्स.
रजनीकांत आखिरी बार फिल्म 'दरबार' में नज़र आए थे. फिलहाल वो डायरेक्टर शिवा के साथ अपनी अगली फिल्म 'थलैवा 168' की शूटिंग में व्यस्त थे. फिल्म में उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश भी दिखाई देंगी. रजनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर बेयर ग्रिल्स के साथ एक एपिसोड शूट करने कर्नाटक आए हैं. वो अपनी बेटी सौंदर्या के साथ 27 जनवरी को ही कर्नाटक पहुंच चुके हैं. वो यहां 28 तारीख को बेयर ग्रिल्स के साथ शूट करेंगे. आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो 30 तारीख को इसी शो के दूसरे एपिसोड की शूटिंग करने के लिए अक्षय कुमार भी पहुंच सकते हैं. रजनीकांत के कर्नाटक पहुंचने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं:
बेयर ग्रिल्स अपने नए शो 'रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' (Running Wild With Bear Grylls) के नए सीज़न के साथ लौट रहे हैं. इस शो के पिछले सीज़नों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई मशहूर शख्सियत नज़र आ चुकी हैं. शो के नए सीज़न में ब्री लार्सन (कैप्टन मार्वल), आर्मी हैमर (कॉल मी बाय योर नेम), जोई मैकेल (टेड) और डेव बैटिस्टा (रेस्लर-एक्टर) जैसे वर्ल्ड क्लास सेलेब्रिटीज़ नज़र आने वाले हैं.
वीडियो देखें: पीएम मोदी ने बताया, Man vs Wild में बियर ग्रिल्स हिन्दी कैसे समझते थे





















