The Lallantop

हिमंता ने राहुल के चेहरे को सद्दाम जैसा बताया, अलका लांबा बोलीं- अच्छा हुआ कुत्ते को...

कांग्रेस नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की है.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं. हिमंता बिस्वा सरमा और राहुल गांधी. (तस्वीरें- ट्विटर और यूट्यूब)

असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लुक पर टिप्पणी की है. कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी की दाढ़ी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. लोग उनके चेहरे को दूसरी हस्तियों से मिलाने में लग गए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कहा गया कि राहुल गांधी का चेहरा साम्यवाद के जनक दार्शनिक कार्ल मार्क्स जैसा लगने लगा है. लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा इससे सहमत नहीं हैं. उन्हें लगता है कि राहुल गांधी का लुक इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन जैसा हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल में हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के लुक पर दो बार अपने विचार रखे. कुछ दिन पहले उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी देखने में सद्दाम हुसैन जैसे लगने लगे हैं. मंगलवार, 22 नवंबर को उन्होंने फिर यही बात कही. गुजरात चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के प्रचार के लिए अहमदाबाद पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा ने कह दिया,

“राहुल गांधी का चेहरा भी बदल गया है. कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में भी मैंने कहा था कि मुझे राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है. लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना ही है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाओ. गांधी जी जैसे दिखो तो और भी अच्छा. लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों होता जा रहा है?”

Advertisement

असम के सीएम ने आगे कहा,

“कांग्रेस की संस्कृति भारत के नजदीक नहीं है. उनके काम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जो भारत को नहीं समझे हैं.”

कांग्रेस का जवाब

हिमंता बिस्वा सरमा के दूसरी बार राहुल गांधी के लुक पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह ने कहा है कि सीएम सरमा को केवल हेडलाइन में आना होता है, और ये तभी हो सकता है जब वो राहुल गांधी का नाम लें. भूपेन ने कहा, "हिमंता बिस्वा सरमा कुछ भी कह सकते हैं. सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं."

Advertisement

इधर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिमंता वही व्यक्ति हैं, जो कांग्रेस नेताओं के पैर पकड़ते थे और आज वो जो कुछ भी हैं, कांग्रेस की वजह से हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरमा को शर्म आनी चाहिए. वहीं इस बयान पर कांग्रेस पार्टी की नेता अलका लांबा की तीखी प्रतिक्रिया आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लांबा ने कहा कि अच्छा हुआ कि जब हिमंता बिस्वा सरमा राहुल गांधी से मिलने गए थे, तो राहुल ने हिमंता की जगह वफादार कुत्ते को ज्यादा तरजीह दी थी. 

राहुल गांधी पर राजदीप सरदेसाई की ये बात कांग्रेस समर्थकों को बहुत चुभेगी

Advertisement