The Lallantop

'सच्ची आज़ादी... ' भागवत के बयान को राहुल ने बताया देशद्रोह, FIR की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी सिर्फ भाजपा और संघ से ही नहीं, बल्कि "इंडियन" से भी राजनीतिक रूप से लड़ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय के उद्घाटन पर राहुल गांधी ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा. (PTI)

राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत की "सच्ची आजादी" वाले बयान पर निशाना साधा है. 14 जनवरी को भागवत ने कहा था कि देश को सच्ची आजादी बैकुंठ द्वादशि को मिली. पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. अब राहुल गांधी ने कहा है कि इस तरह का बयान देना "देशद्रोह" है. नए कांग्रेस मुख्यालय - इंदिरा भवन - के उद्घाटन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि भागवत की टिप्पणी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान और संविधान पर हमला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी ने कहा,

"मोहन भागवत में इतनी हिम्मत है कि वे हर 2-3 दिन में देश को यह बताते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं. कल उन्होंने जो कहा वह देशद्रोह है. क्योंकि उन्होंने कहा कि संविधान अमान्य है, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई अमान्य थी. उन्हें सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत है. अगर वो किसी अन्य देश में होते तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता और उन पर मुकदमा चलाया जाता."

Advertisement

राहुल गांधी ने मोहन भागवत की टिप्पणी को "प्रत्येक भारतीय नागरिक का अपमान" बताया. उन्होंने कहा-

"अब समय आ गया है कि हम इन लोगों की बकवास सुनना बंद कर दें, क्योंकि वे सोचते हैं कि वे इसे बस रटते रहेंगे, चिल्लाते रहेंगे."

कांग्रेस सांसद ने बीजेपी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर तिरंगे और संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी सिर्फ भाजपा और संघ से ही नहीं, बल्कि "इंडियन" से भी राजनीतिक रूप से लड़ रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा,

Advertisement

"ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं. अगर आप मानते हैं कि हम भाजपा नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं या संघ से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पाए हैं कि क्या हो रहा है. भाजपा और RSS ने हमारे देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है. अब हम भाजपा, RSS और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं."

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि वह दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों और आदिवासियों का मुंह बंद करके देश की आवाज को कुचलना चाहते हैं. उन्होंने कहा,

"वे चाहते हैं कि भारत को एक आदमी चलाए. वे इस देश की आवाज को कुचलना चाहते हैं. यह उनका एजेंडा है और मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि इस देश में कोई अन्य पार्टी नहीं है जो उन्हें रोक सके. एकमात्र पार्टी जो उन्हें रोक सकती है, वह है कांग्रेस."

गौरतलब है कि 15 जनवरी को दिल्ली में 9A, कोटला रोड पर कांग्रेस के नए राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन हो गया. इससे पहले 50 से अधिक सालों तक 24, अकबर रोड कांग्रेस का मुख्यालय रहा है.

वीडियो: नेता नगरी: PM मोदी और BJP पर मोहन भागवत क्यों बयान दे रहे? अंदर की कहानी नेतानगरी में खुली!

Advertisement