The Lallantop

लल्लन का दोस्त बन गया सिंगर

गाना गाया है लड़के ने और बता रहा है कि क्या चल रहा है उसकी गर्लफ्रेंड के मन में

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मिलने दी रुत यानि मिलने का मौसम. ये नया पंजाबी गाना आया है. गाने में लड़की जिस लड़के से प्यार करती है वो फॉरेन चला गया है. गाया है गुरशब्द ने. ये नाम आप सब के लिए नया होगा. पर मेरे लिए नहीं क्योंकि गुरशब्द भाई और मेरी पहली नौकरी एक साथ थी. खूब गाने सुनाता था ऑफिस में भाई.
कोई भी तीज-त्योहार होता, सब कहते थे, शुरू होजा गुरशब्द. और फिर भाई ऐसा समां बांधता कि पूछो मत.
और अब भाई का पहला गाना (सोलो) रिलीज हुआ है. बौत अच्छा है. सच बताऊं तो मुझे इतने अच्छे की उम्मीद नहीं थी. लगा था कि पहला सॉन्ग है, हर चीज़ में थोड़ा-थोड़ा कॉन्शियस और नर्वस होगा. पर ना. भाई ने तो दिल खुश कर दिया. इतना कि पिछले 2 दिन से ये गाना रिपीट मोड पर है. सुनो आप भी.
https://www.youtube.com/watch?v=iCRzfIsOd0k&feature=youtu.be
इस से पहले गुरशब्द का गाना आया था ऐमी विर्क के साथ. 'वार भगत सिंह'. फ्रीडम फाइटर राजगुरू का रोल प्ले किया था गाने में. और ऐमी की आवाज़ से आवाज भी मिलाई.
https://www.youtube.com/watch?v=kEGFPExpR40
रणजीत बावा को वो जो गाना है ना 'जींस', वो भी पहली बार हमें भाई ने ही सुनाया था. तब गाना रिलीज भी नहीं हुआ था. बावा और गुरशब्द एक साथ कॉलेज में थे. और एक दम पक्के आड़ी हैं.
12813908_1713899592179046_2379907136265685538_n
रणजीत बावा और गुरशब्द 

 
https://www.youtube.com/watch?v=kEELvkhQPk4&nohtml5=False

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement