The Lallantop

शिवसेना के नेता को निहंगों ने बीच सड़क तलवार से काट दिया, स्कूटी लेकर भाग गए

घटना के CCTV फुटेज़ में देखा जा सकता है कि थापर स्कूटी पर सवार थे. उनके पीछे उनका गनमैन भी था. तभी तलवारों और लाठियों से उन पर हमला हुआ. वो हाथ जोड़ रहे थे. लेकिन हमलावर नहीं माने. एक आरोपी निहंग ने सीधा पीड़ित के गले पर तलवार मारी. कई वारों से थापर के गले से बहुत ज्यादा खून बहने लगा.

Advertisement
post-main-image
हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

पंजाब में शिवसेना (पंजाब) के एक नेता संदीप थापर पर निहंग सिखों का लिबास पहले लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने संदीप थापर को बीच सड़क पर रोका. फिर तलवारों से उन पर कई वार किए. हमले के वक्त शिवसेना नेता के साथ उनका गनमैन भी मौजूद था. उसके पास रिवॉल्वर थी, लेकिन निहंगों ने उसे सुरक्षाकर्मी से छीन लिया. हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के इनपुट्स के मुताब़िक घटना लुधियाना में पुराने जेल रोड पर हुई है. हमले के बाद शिवसेना (पंजाब) प्रमुख राजीव टंडन ने कहा कि निहंग सिखों के एक ग्रुप ने थापर पर तलवारों से हमला किया. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. टंडन ने आगे बताया,

"थापर एक स्थानीय भाजपा नेता की पुण्यतिथि के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे. तभी निहंगों के एक ग्रुप ने उनकी स्कूटी को घेर लिया. उन पर तलवारों से हमला कर दिया. उनके सिर और दोनों हाथों से बहुत ज़्यादा खून बहने लगा. आरोपी उनकी स्कूटी लेकर भी भाग गए."

Advertisement

घटना के CCTV फुटेज़ में देखा जा सकता है कि थापर स्कूटी पर सवार थे. उनके पीछे उनका गनमैन भी था. तभी तलवारों और लाठियों से उन पर हमला हुआ. वो हाथ जोड़ रहे थे. लेकिन हमलावर नहीं माने. एक आरोपी निहंग ने सीधा पीड़ित के गले पर तलवार मारी. कई वारों से थापर के गले से बहुत ज्यादा खून बहने लगा. जान बचाने के लिए उन्होंने सिर को हाथों से ढका, लेकिन निहंग तलवार से वार पर वार करते रहे. वहीं उनका सुरक्षाकर्मी और सड़क पर मौजूद लोग ये सब होता देखते रहे. शिवसेना नेता को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोपी उनकी स्कूटी लेकर भाग गए.

रिपोर्ट के मुताब़िक टंडन ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने थापर की सुरक्षा में कटौती की है. उन्होंने कहा,

"पहले उन्हें दो गनमैन दिए गए थे. बाद में दोनों वापस ले लिए गए. हाल ही में उन्हें फिर से एक गनमैन दिया गया जो आज उनके साथ था, लेकिन आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे."

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंजाब: आपस में भिड़ गए दो निहंग समूह, गोलीबारी में एक पुलिसवाले की मौत

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा,

"आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डिवीजन नंबर 2 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की जा रही है और गिरफ्तारी के बाद हमले का मकसद स्पष्ट हो जाएगा. थापर के साथ ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी को समय पर कार्रवाई नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया है."

इस घटना के तुरंत बाद, शिवसेना पंजाब के नेता सिविल अस्पताल के बाहर इकठ्ठे हो गए. उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ़ नारे लगाए. पार्टी की युवा विंग के अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि थापर को तीन गनमैन मुहैया कराए गए थे, लेकिन पुलिस ने एक सप्ताह पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली.

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “किसी व्यक्ति पर सार्वजनिक रूप से इस तरह का क्रूर हमला निंदनीय है. इससे निवासियों में दहशत फैल गई है. पंजाब से प्रशासन गायब है. कानून-व्यवस्था का मजाक बन गया है. अधिकारी अपना काम करने के बजाय AAP नेताओं को खुश करने में व्यस्त हैं.”

घटना के बाद कुछ हिंदू नेताओं ने घटनास्थल वाली सड़क जाम कर दी है. उन्होंने लुधियाना पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़े गए तो पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेंगे.

वीडियो: दो निहंग सिख समूह भिड़े, बीच-बचाव को आई पंजाब पुलिस पर फायरिंग कर दी, 1 की मौत, 10 घायल

Advertisement