The Lallantop

झाड़ू वालों से पहले कौन अक्स खराब कर रहा था बादल साहेब?

AAP के बाद अकाली लाए अपना गाना. रिप्लाई टू अरविंद केजरीवाल.

Advertisement
post-main-image
Youtube grab
'उड़ता पंजाब. फिल्म नहीं है. पंजाब के समाज की कड़वी सच्चाई है.' ये तो हुई उड़ता पंजाब फिल्म को पसंद करते किसी बोरिंग रिव्यू के बीच में कांखती एक लाइन. अब बात पंजाब की. चुनाव होने हैं अगले बरस. आप को इस बात से फर्क पड़ता है या नहीं, ये नहीं मालूम, पर AAP को पड़ता है. AAP चुनावी मैदान में कूद चुकी है. कुमार विश्वास पंजाबी में ‘ओए छड दे पुड़िया जट्टा, तेरी गुड़िया करे पुकार’ गा ही चुके हैं. अब क्योंकि TEXT से वीडियो ज्यादा चल रहा है. इसलिए शिरोमणि अकाली दल की स्टूडेंट विंग SOI (स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया) ने एक टीजर रिलीज किया है AAP के खिलाफ. नाम रखा है ललकार. https://www.youtube.com/watch?v=n8AEHybPsbo ये टीजर रिलीज किया है इंडिया के नेल्सन मंडेला, आई मीन पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल ने. डिप्टी सीएम हैं पंजाब के सुखबीर. टीजर की शुरुआत में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तस्वीर दिखाते हैं. वीडियो में आवाज आती है,
'ओ ही जज्बे ने कुर्बानी दे. ओ ही ते पंजाबी. ओ ही ते पंजाब साडा. झाड़ू वाले सियासतां कर करके, करी जांदे अक्स खराब साडा' 
पंजाब के अक्स की बात आई तो एक पंजाबी दोस्त की बात याद आई. बात कि पंजाब का अक्स तो पहले ही खराब हो गया था, तब जब झाड़ू वाले नहीं आए थे. जब बीते 10 साल से शिरोमणि अकाली दल की सरकार है. एजुकेशन और नौकरियां कम हो रही हैं. छोटी इंडस्ट्री तबाह हो रही हैं. साल में यूथ की नौकरी के नाम पर बस एक पंजाब समिट होता है, बस. सेवा समाप्त. पंजाब में बीते सालों में चिट्टा कित्ता बढ़ता जा रहा है कि गांवों में जवान लोग तक नजर नहीं आते. बड़े-बड़े तस्कर कैबिनेट मिनिस्टर सुखबीर का नाम ले देते हैं, लेकिन कार्रवाई हर बार टें बोल जाती है. ऐसे में SOI जिस अक्स के खराब होने की बात कर रही है, क्या वो पहले से परफेक्ट कंडीशन में था? सवाल है, जवाब आने वाला वक्त नहीं, पंजाब के लोग बताएंगे कि चुनाव में AAP की लगती है या आप की लगती है बादल साहेब.

ये भी पढ़ें.

बादल साहब, गाने पर नहीं ड्रग स्मगलिंग पर एक्शन लीजिए

पंजाब: शराब की खरीद, गायों के लिए मुफीद

'उड़ता पंजाब' से पंजाब निकाला, तो सिनेमा जाएगा 25 साल गहरे गड्ढे में

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement