The Lallantop

वाह! 'स्कैम' वाले प्रतीक गांधी और 'पान सिंह तोमर' वाले तिग्मांशु एक साथ, टू मच फन!

प्रतीक फिर से वेब सीरीज़ से कमाल करने वाले हैं.

Advertisement
post-main-image
प्रतीक गांधी की ये वेब सीरीज़ एक मर्डर मिस्ट्री बुक पर बेस्ड है. फोटो - इंस्टाग्राम
प्रतीक गांधी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है. वही ‘स्कैम 1992’ वाले प्रतीक गांधी. पिछले साल हर्षद मेहता बन स्क्रीन्स पर आए और OTT कंटेंट का पूरा गेम घुमा दिया. ‘स्कैम’ के बाद सबको वेट था कि प्रतीक अब क्या ट्राय करेंगे. इसी बीच खबर आई है प्रतीक के नए प्रोजेक्ट की.
'स्कैम 1992' के बाद सभी की नज़र प्रतीक के अगले प्रोजेक्ट पर टिक गई. फोटो - स्टिल
'स्कैम 1992' के बाद सभी की नज़र प्रतीक के अगले प्रोजेक्ट पर टिक गई. फोटो - स्टिल

बताया जा रहा है कि प्रतीक का ये प्रोजेक्ट भी एक वेब सीरीज़ ही है. इसे डायरेक्ट करेंगे तिग्मांशु धूलिया. जो इससे पहले ‘पान सिंह तोमर’ जैसी नैशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म बना चुके हैं. ये वेब सीरीज़ एक बुक पर बेस्ड है. नाम है ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’. इसे लिखा है ऑथर और डिप्लोमेट विकास स्वरूप ने. 2008 में एक फिल्म आई थी. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’. फिल्म ने अपने नाम ऑस्कर अवॉर्ड तक किया. ये फिल्म भी विकास स्वरूप की किताब पर बेस्ड थी. नाम था Q & A. ‘सिक्स सस्पेक्ट्स’ की कहानी उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री के बेटे पर आधारित है. जो एक रात पार्टी रखता है और उसी पार्टी के दौरान उसकी हत्या हो जाती है. पुलिस को 6 लोगों पे शक है. क्यूंकि इन सभी के पास बंदूक होती है और मर्डर करने के अलग-अलग मोटिव. किताब की काफी तारीफ हुई थी और उम्मीद जताई जा रही है कि वेब सीरीज भी किताब का मैजिक रीक्रिएट कर पाएगी.
हालांकि प्रतीक शो में क्या किरदार निभाएंगे, इसपर कुछ भी नहीं बताया गया है. खबरों की माने तो शो में ऋचा चड्ढा भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगी. बताया जा रहा है कि शो इस साल मार्च में फ्लोर पर जाएगा.
Pratik In Raavan Leela
बतौर लीड प्रतीक की पहली हिंदी फिल्म है रावण लीला. फोटो - इंस्टाग्राम

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रतीक की हिंदी फिल्म ‘रावण लीला’ भी इसी साल रिलीज़ होगी. हिंदी सिनेमा में बतौर लीड वो इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक गुजराती फिल्म भी अनाउंस की थी. नाम है ‘आवर्तन’. ये फिल्म भी इसी साल रिलीज़ की जाएगी. यहां प्रतीक के साथ लीड में उनकी वाइफ भामिनी ओजा हैं. पहला मौका होगा जब ये दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement