The Lallantop

दीवारों के बीच चल रहा था सेक्स रैकेट, 7वीं रेड में पुलिस को पता चला

बंगलुरु का मामला. पढ़िए पूरी खबर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बंगलुरु के एनटी पेटे के पास एक थ्री स्टार लॉज चलाने वाले होटल मालिक ने लंबे वक्त तक पुलिस को झांसा दिया. पिछले दो साल में 6 बार इस रैकेट को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापा मारा. पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. लेकिन हर बुरे काम का अंत होता है. आखिर में ये आदमी धरा गया. पुलिस के पास शिव पैलेस डीलक्स लॉज में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी लंबे समय से थी. पर ये सेक्स रैकेट इतने खुफिया तरीके से चलाया जा रहा था कि वहां सालों से रहने वाले किसी भी इंसान को कानों-कान इसकी खबर नहीं थी. बेचारी पुलिस बार-बार आती और बैरंग वापस लौट जाती. फिल्मी अंदाज में तैयार किया गया था खुफिया रैकेट एकदम फिल्मी अंदाज में ये सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. दो फ्लोर्स के बीच बने कमरे में ये सेक्स रैकेट चलता था. इसके दरवाजे तरह से बनाए गए थे कि जब भी पुलिस छापा मारने आती होटल के मालिक को बाहर की परचून की दुकान से ये बात पता चल जाती. होटल का मालिक तुरंत घंटी बजाकर खुफिया कमरे में लोगों को इसकी खबर दे देता. उस खुफिया कमरे में एक ऐसा दरवाजा था जिसकी सीढ़ियां सीधे होटल के पीछे सड़क पर आती थीं. होटल मालिक के चेतावनी देते ही ग्राहक उसी सीढ़ी के जरिए कमरे से निकल लेते थे. इस बार फिरकी में नहीं आई पुलिस पुलिस भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आई थी. पुलिस अपने साथ दीवारों को स्कैन करने की मशीन भी लाई थी. पुलिस ने दीवारों को स्कैन किया तो पता चला दो फ्लोर्स के बीच में भी एक फ्लोर है. जिसका किसी को अता-पता नहीं. जांच के दौरान ही पुलिस को एक सीक्रेट रास्ते का पता चला जो दोनों मंजिलों के बीच के कमरे में जाता है. नौकरी का झांसा देकर लाई गईं थीं लड़कियां वहां से पुलिस ने 5 लड़कियों को बचाया. लड़कियों की कहानी बहुत दर्दनाक है. 5 में से 4 लड़कियां कोलकाता की रहने वाली हैं और एक मैसूर की. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिसमे से दो दलाल हैं. गजब बात ये है कि ये सेक्स रैकेट बंगलुरु के बीचों-बीच चमराजपेट में सेंट्रल क्राइम ब्रांच के ऑफिस से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चल रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement