इंडिया-पाकिस्तान को कुछ लोग पड़ोसी मानते हैं तो कुछ लोग भाई. वैसे ज्यादा तादाद दुश्मन मानने वालों की है. 68 साल पहले तक दोनों एक ही थे, इसलिए आदतें भी एक सी हैं. 2 साल तक पहनने के बाद बनियान का पोंछा बनाना हो या पहले बेटे की शर्ट चौथे बेटे को पहनानी हो, हरकतें दोनों मुल्कों की एक सी रहती हैं. जिस चीज से फायदा न हो रहा है, उसे चूसकर छोड़ देने में भी दोनों मुल्कों की आदतें एक सी हैं.
हाफिज सईद अंडे नहीं दे पा रहा है, पाकिस्तानी भन्ना रहे हैं
जिस चीज से फायदा न हो रहा है, उसे चूसकर छोड़ देने में भारत-पाकिस्तान की आदतें एक सी हैं.

अब देखिए, पाकिस्तान में PML-N की सरकार है. इसके एक लॉ-मेकर राना मुहम्मद अफजल ने हाफिज सईद के भजिए तल दिए हैं. चचा पूछे हैं कि हाफिज सईद कौन से अंडे दे रहा है, जो पाकिस्तानी हुकूमत उसे बिरयानी पर बिरयानी खिलाए जा रही है. अब बताओ, बेचारे हाफिज सईद ने इतने दिनों तक पाकिस्तान की देशभक्ति की, कश्मीर के लिए जूझा, भारत में हमले कराए, अब उसके बारे में ऐसी बातें हो रही हैं. पुअर गाय.
गुरुवार को पाक में विदेश मामलों पर नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग हो रही थी. उसमें अफजल ने मांग की कि पाकिस्तान में जो भी नॉन-स्टेट एक्टर्स हैं, उनके खिलाफ सरकार को एक्शन लेना चाहिए. उन्होंने कहा,
'हाफिज सईद कौन से अंडे दे रहा है, जो हम उसे बचा रहे हैं. जब हम हाफिज सईद का मुंह नहीं बंद करते हैं, उसी समय हमारी विदेश नीति की कलई खुल जाती है. कश्मीर में मीटिंग के दौरान पता चला कि भारत ने हाफिज सईद को लेकर हमारे खिलाफ मजबूत केस बनाया है. विदेशी डेलिगेट्स कह रहे हैं कि हाफिज सईद ही भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में हड्डी बना हुआ है. हाफिज सईद की वजह से भारत को पाकिस्तान को इंटरनेशनल लेवल पर ब्लैकमेल करने का मौका मिल जाता है. अगर हाफिज से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं हो रहा है तो हम उसकी हरकतों को क्यों झेल रहे हैं.'
लेकिन एक बात है दोस्त. पाकिस्तानी नेता सईद को चाहे जित्ता गरिया लें, लेकिन कश्मीर नहीं भूलते. राना ने एक और बात कही कि कश्मीर के मुद्दे पर पाक सरकार का स्टैंड बिल्कुल सही है. वो तो सईद है जिसकी वजह से हर बार बेइज्जती हो जाती है. खैर, जो भी हो. हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान की आंखें धीरे-धीरे खुल रही हैं, यही क्या कम है.
ये भी पढ़ें: ‘आलू की फैक्ट्री पर ध्यान दें राहुल गांधी, बड़े मामलों पर न बोलें’ मोदी के पाले में आए केजरीवाल, राहुल गांधी को हौंका UP में BJP का चुनावी मुद्दा, ‘इस्लामाबाद में फहरा देंगे तिरंगा’ बाहर से धकियाए नवाज, घर में सबको गरियाएं नवाज फौजी के बेटे की तरह बोले अक्षय कुमार, ‘शर्म करो, शहीदों के परिवारों की सोचो’ PoK वाले चीख-चीखकर कह रहे हैं, ‘यहां आतंकवादी हैं, हमारी जिंदगी नरक हो गई है’













