The Lallantop

मोदी की छाती हुई 50 इंच की!

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी पीएम के लिए सिलवा रहा है एक लकाचम्म अचकन

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लखनऊ की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने पीएम मोदी की अचकन सिलवाने के लिए नाप मांगवाई. पीएम ऑफिस से छाती का नाप आया है 50 इंच. शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह होने वाला है. उसी की तैयारी में डिपार्टमेंट जुटा हुआ है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत, तो तैयारी में लगे लोगों ने बताया. पीएम के लिए गोल्डन कलर की झकास सी अचकन सिला रहे हैं हम, वो भी दिल्ली से. पीएम ऑफिस से नाप आ गई. सीना 50 इंच सोल्डर 21 इंच. अनिल नंदा वो लक्की टेलर हैं जो अचकन सिलेंगे. उनसे बात की गई तो टाल गए. कहा कि ये सब पॉलिटिकल मसला है. हमको इसमें न घसीटो साफ बात. 2014 में जब धड़ाधड़ रैलियां हो रही थीं तो उत्तर प्रदेश की एक रैली में मोदी ने कहा था. उत्तर प्रदेश को गुजरात जैसा विकसित बनाने के लिए 56 इंच की छाती चाहिए. तब से ये ऐसा जुमला बना कि हर आम खास की जबान पर रटा रखा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement