The Lallantop

भारत ने बनवाई यहां की पार्लियामेंट, मोदी ने काटा फीता

दुनिया के सबसे बड़ी डेमोक्रेसी है इंडिया. जिसने बनवाई है अफगानिस्तान की संसद.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मिलते मोदी. (Source: Twitter)
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अफगानिस्तान की नई पार्लियामेंट का उद्घाटन किया. मोदी एक दिन के अफगानिस्तान दौरे पर यहां थे. प्रधानमंत्री बनने के बाद ये मोदी का पहला अफगानिस्तान दौरा है. ये हैं अफगानिस्तान की नई पार्लियामेंट के बारे में खास बातें: 1. ये पार्लियामेंट भारत की तरफ से अफगानिस्तान को तोहफा है. उद्घाटन करते हुए मोदी ने इसे भारत का 'एक बढ़ते हुए देश और लोकतंत्र' को दी हुई 'ट्रिब्यूट' बताया. 2. भारत ने अफगानी पार्लियामेंट बनाने का प्रोजेक्ट 2007 में शुरू किया था. ये भारत की तरफ से अफगानिस्तान की ओर बढ़ाया गया दोस्ती और मदद का हाथ था. 3. इसको बनवाने की लागत कुल 296 करोड़ है. 2008 में प्रॉपर्टी की कीमत 710 करोड़ लगाई गई थी. 4. भारत ने लगभग 13 हजार करोड़ रुपए अफगानिस्तान में इन्वेस्ट किए हैं.

Advertisement
Advertisement