The Lallantop

हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हुआ

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी सुबह छह बजे से लागू हो गई है. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है.

Advertisement
post-main-image
डीजल और पेट्रोल 90 पैसे और महंगा हुआ

Petrol-Diesel Price Hike: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 19 मई 2026 को एक बार फिर से फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी सुबह छह बजे से लागू हो गई है. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. आम जनता के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि बीते शुक्रवार (15 मई) को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
चार महानगरों में डीजल-पेट्रोल का दाम

दिल्ली में अब प्रेट्रेाल का प्रति लीटर दाम 98.64 रुपये हो गई है। कोलकाता में 96 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 109.70 रुपये, मुंबई में 91 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.59 रुपये और चेन्नई में 82 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 104.49 रुपये पर पहुंच गया. नई कीमतों के बाद दिल्ली में डीजल 91 पैसे महंगा होकर इसका प्रति लीटर दाम 91.58 रुपये पर पहुंच गया है. कोलकाता में यह 94 पैसे महंगा होकर 96.07 रुपये, मुंबई में 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये और चेन्नई में 86 पैसे महंगा होकर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

आम आदमी पर दोहरी मार

एक ही हफ्ते में ईंधन के दामों में कुल जमा करीब 4 रुपये की इस संचयी बढ़ोतरी (Cumulative Hike) से माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र पर सबसे ज्यादा और और सीधा असर पड़ेगा. डीजल महंगा होने से देश भर में आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों, फलों और रोजमर्रा के सामानों के परिवहन की लागत बढ़ जाएगी, जिसके चलते आने वाले हफ्तों में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. 

Advertisement

वीडियो: राजधानी: राहुल ने केरल में कैसे बनाया 'सत्ता का बैलेंस'?

Advertisement
Advertisement