The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Petrol Diesel Price Hike in india new delhi strait of hormuz blockade crude oil crisis

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, नई दरें आज से लागू, जानिए अब कितनी हो गई कीमत

Petrol Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब West Asia में चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. इससे तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था.

Advertisement
pic
15 मई 2026 (अपडेटेड: 15 मई 2026, 07:48 AM IST)
Petrol Diesel Price Hike:
दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है. (सांकेतिक फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये तक बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल का रेट 3.14 रुपये और डीजल का रेट 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है. ऐसे में आज यानी 15 मई से पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 99.67 रुपये हो गई है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं. 

भारत अब तक ईंधन की कीमतों में होने वाले बदलाव से बचा हुआ था. इसकी वजह शायद हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि 15 मई से ईंधन की कीमतें 5 रुपये से 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं. इसी डर से 14 मई की रात पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई. 

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि सरकारी तेल कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के बावजूद 11 हफ्ते तक फ्यूल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था. लेकिन लागत से कम कीमत पर ईंधन बेचने की वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान होने लगा. जब यह नुकसान सहना नामुमकिन हो गया, तो कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाकर लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल दिया. शुक्रवार, 15 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये तक बढ़ा दिए गए.

अब पेट्रोल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में):

दिल्ली 97.77 (+3.00)

कोलकाता 108.74 (+3.29)

मुंबई 106.68 (+3.14)

चेन्नई 103.67 (+2.83)

डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में):

दिल्ली 90.67 (+3.00)

कोलकाता 95.13 (+3.11)

मुंबई 93.14 (+3.11)

ये भी पढ़ें: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ गए, आप जो पेट्रोल भरवाते हैं उसकी भी अपडेट है

ईरान जंग के बाद से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. भारत जिस कच्चे तेल का आयात करता है, फरवरी में उसकी औसत कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल थी. इसके बाद के महीनों में यह औसत कीमत 113-114 डॉलर प्रति बैरल हो गई. मार्च के आखिर में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी भी कम कर दी थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. इसी तरह, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी भी 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. 

वीडियो: खर्चा-पानी: क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं? महंगाई आने वाली है?

Advertisement

Advertisement

()