The Lallantop

शेर के साथ टिकटॉक वीडियो बना रहा था, हमले में बुरी तरह घायल हो गया

Pakistan में एक आदमी वायरल टिकटॉक वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ब्रीडिंग फार्म में पहुंच गया था. वहां शेर ने उस पर हमला कर दिया. हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर. (फोटो - इंडिया टुडे)

पाकिस्तान के पंजाब में टिकटॉक बनाते वक्त एक शख्स पर शेर ने हमला कर दिया. इसमें वो बुरी तरह घायल हो गया है. उस व्यक्ति पर ये हमला तब हुआ, जब वो ब्रीडिंग फार्म में वीडियो बना रहा था. बुरी तरह घायल होने के बाद उसे जिन्ना अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वीडियो बनाते समय शेर ने किया हमला

NDTV वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, घायल शख्स का नाम मोहम्मद अजीम है. फार्म के मालिक मियां उमर डोला से बिना पूछे अजीम शेर के पिंजरे में चला गया था. क्योंकि उसे एक ‘वायरल’ वीडियो रिकॉर्ड करना था. लेकिन अजीम जैसे ही शेर के पास फोन लेकर पहुंचा, शेर ने उस पर हमला कर दिया. और वो बुरी तरह घायल हो गया. शेर के अटैक से उसके सिर, चेहरे और बांहों पर चोट आई हैं.

अजीम के चिल्लाने की आवाज सुनकर ब्रीडिंग फार्म का मालिक उसे बचाने पहुंचे. इलाज के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. humenglish की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पंजाब वाइल्डलाइफ के डायरेक्टर जनरल ने ब्रीडिंग फार्म के मालिक मियां उमर डोला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है. और उनका प्रजनन लाइसेंस भी रद्द कर दिया है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब का भी बयान आया है. उन्होंने कहा,

“बड़ी बिल्लियों की पांच प्रजातियों - शेर, चीता, बाघ, तेंदुए और जगुआर - के रखरखाव के लिए पिछले 70 साल से कोई कानून नहीं था. इसके कारण उन्हें लोग अपने घरों में पाल रहे थे. अब इसके लिए कानून बनाया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, 

Advertisement

“इन जानवरों को टिकटॉक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है. उन्हें रखने के लिए कुछ मानक बनाए गए हैं. उन्हें शहर की सीमा के बाहर रखा जाना चाहिए. मालिकों को इन जानवरों को दूसरी जगह भेजने का समय दिया जाएगा. यदि कोई इस आदेश को नहीं मानता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.”

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की कैबिनेट ने पिछले हफ्ते इन जानवरों को वन्यजीव अधिनियम 1974 की अनुसूची II में शामिल किया है. इससे उनके स्वामित्व को कानूनी रूप से रेगुलेट किया जा सकेगा

वाइल्डलाइफ अथॉरिटी ने लोगों से जंगली जानवरों के नजदीक नहीं जाने के लिए आग्रह किया है. ताकि ऐसी खतरनाक घटनाओं से बचा जा सके.

वीडियो: जिम कॉर्बेट में जानवरों की रखवाली के लिए लगाए CCTV, हो रही महिलाओं की जासूसी

Advertisement